नवसारी कृषि युनिवर्सिटी के 20वें दीक्षांत समारोह में 34 तेजस्वी विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए 53 स्वर्ण पदक प्रदान किए।

हिन्द न्यूज़, नवसारी

   कृषि क्षेत्र के विद्यार्थी प्राकृतिक कृषि क्षेत्र में नवीन शोध और संशोधन कर कृषि समृद्धि का नया मार्ग बनाएं । गुजरात के मुख्यमंत्री भुपेंद्रभाई पटेल के मजबूत नेतृत्व में राज्य सरकार प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन देने के लिए अनेक कदम उठा रही है। गुजरात में प्राकृतिक कृषि मिशन मोड में है परंतु अभी उसको और ज्यादा गतिशील बनाना है। प्राकृतिक कृषि नये युग का आरम्भ है। आइए, प्रकृति की ओर प्रयाण करें। 

नवसारी कृषि युनिवर्सिटी के 20वें दीक्षांत समारोह में 34 तेजस्वी विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए 53 स्वर्ण पदक प्रदान किए। युनिवर्सिटी की विभिन्न विद्याशाखाओं के 641 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की। डिग्री प्राप्त करने वाले युवाओं को अभिनंदन। श्रेष्ठ शिक्षक, श्रेष्ठ संशोधनकर्ता, श्रेष्ठ विस्तरण वैज्ञानिक, श्रेष्ठ पुरुष किसानों और श्रेष्ठ महिला किसानों को भी सम्मानित किया।  

देश के किसान और समग्र विश्व युवा डिग्रीधारकों को आशाभरी नजरों से देख रहा है। कृषि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास समय की मांग है, सभी को इस परिवर्तन के लिए तैयार रहना है। खेती और किसानों की समृद्धि के लिए देसी गाय आधारित प्राकृतिक खेती ही निराकरण है और इसे अपनाने से कृषि क्षेत्र में नयी क्रांति आएगी। गाय आधारित प्राकृतिक खेती से उत्पादित उत्पादों का भाव बेहतर मिलता है। रासायनिक खेती की तुलना में प्राकृतिक खेती का खर्च नहीं के बराबर होता है। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

Related posts

Leave a Comment