नागरिक उड्डयन मंत्रालय लंबित मामलों के निपटारे के लिए विशेष अभियान (एससीडीपीएम) 5.0 में सक्रिय रूप से भाग ले रहा है, जो 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2025 तक चलेगा।

हिन्द न्यूज़, इस विशेष अभियान की अब तक की महत्‍वपूर्ण प्रगति इस प्रकार है: लोक शिकायत निवारण के 87 प्रतिशत लक्ष्य पहले ही प्राप्त कर लिए गए हैं। कुल 4,988 भौतिक फाइलों को सफलतापूर्वक हटा दिया गया है। 480 के लक्ष्य के मुकाबले 405 स्वच्छता अभियान चलाए गए। स्क्रैप, ई-कचरा और अनावश्यक फाइलों के निपटारे के माध्यम से लगभग 31,353 वर्ग फुट कार्यालय स्थान मुक्त किया गया है। स्क्रैप निपटारे के परिणामस्वरूप 81,66,756 रुपये का राजस्व उत्पन्न हुआ है। इस विशेष अभियान का नेतृत्व नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू कर रहे हैं। 09.10.2025 को नागरिक उड्डयन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और संगठन प्रमुखों…

Read More

केन्द्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन 25 अक्टूबर 2025 को मत्स्य पालन तक पहुंच और जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत केरल में मछुआरों से बातचीत करेंगे

हिन्द न्यूज़, दिल्ली     केन्द्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन 25 अक्टूबर 2025 को केरल के त्रिशूर और एर्नाकुलम जिलों में ‘मत्स्य पालन तक पहुंच एवं जागरूकता कार्यक्रम’ के अंतर्गत दो कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे। पहुंच कार्यक्रम का उद्देश्य मछुआरों और मत्स्यपालकों के बीच सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता पैदा करना है, जो आजीविका बढ़ाने और स्थायी मत्स्यपालन कार्य प्रणालियों को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई हैं। इन कार्यक्रमों के दौरान, राज्य मंत्री श्री जॉर्ज कुरियन किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), ट्रांसपोंडर…

Read More

सीमा सड़क संगठन के प्रोजेक्ट अरुणांक का 18वां स्थापना दिवस आयोजित किया गया

हिन्द न्यूज़, दिल्ली       सीमा सड़क संगठन-बीआरओ की अरुणांक परियोजना का 24 अक्टूबर, 2025 को राज्‍य के नहरलागुन में 18वां स्थापना दिवस आयोजित किया गया। यह भारत के सर्वाधिक चुनौतीपूर्ण भूभागों में से एक में 17 वर्षों की उसकी समर्पित सेवा का प्रतीक है। बीआरओ की अरुणांक परियोजना की शुरूआत वर्ष 2008 हुई थी, इसका उद्देश्‍य अरुणाचल प्रदेश के दुर्गम पहाड़ी इलाकों को देश के बाकी हिस्‍सों से जोड़ना और सीमावर्ती इलाकों में तैनात सशस्‍त्र बलों को सुरक्षित और तेज आवाजाही सुनिश्चित करना है। पिछले 17 वर्षों में इस…

Read More

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने नई दिल्ली में विभिन्न औद्योगिक संघों और सेक्टरों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत संवाद

हिन्द न्यूज़, हरियाणा     हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने नई दिल्ली में विभिन्न औद्योगिक संघों और सेक्टरों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत संवाद किया। इस बैठक का प्रमुख्य उद्देश्य राज्य सरकार के उद्योग जगत से निरन्तर संवाद और साझेदारी को और सुदृढ़ करना है।       इस संवाद में ऑटोमोबाइल, ऑटो कंपोनेंट्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, लॉजिस्टिक्स, फूड प्रोसेसिंग, टेक्सटाइल्स और गारमेंट्स, केमिकल, आईटी व आईटीईएस, प्लास्टिक, फुटवियर तथा होम फर्निशिंग जैसे प्रमुख क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव और अनुभव साझा किए।      मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य…

Read More

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की

हिन्द न्यूज़, उत्तर प्रदेश     उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के औषधि नियंत्रण संवर्ग के पुनर्गठन एवं नए पदों के सृजन सम्बन्धित प्रस्तावों की समीक्षा की। उन्होंने प्रदेश में औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से औषधि नियंत्रण तंत्र को और सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने पर बल दिया।      मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जनपद स्तर पर कार्य व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अब…

Read More

“भारतीय सांख्यिकी संस्थान विधेयक, 2025” के मसौदे पर टिप्पणियां/सुझाव प्रस्तुत करने की समयसीमा का विस्तार

हिन्द न्यूज़, दिल्ली     भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने भारतीय सांख्यिकी संस्थान को एक पंजीकृत सोसायटी से एक सांविधिक निगमित निकाय में परिवर्तित करके तथा अन्य राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों (आईएनआई) के अनुरूप इसके प्रशासनिक संरचना को मजबूत करके इसकी संस्थागत स्थिति को उन्नत करने के लिए “भारतीय सांख्यिकी संस्थान विधेयक, 2025” का मसौदा तैयार किया है।    मंत्रालय द्वारा “भारतीय सांख्यिकी संस्थान विधेयक, 2025” के मसौदे पर जनता से टिप्पणियां/सुझाव आमंत्रित करने के पूर्व नोटिस के क्रम में, यह सूचित किया जाता है कि टिप्पणियां/सुझाव…

Read More

भारत अंतरराष्ट्रीय चावल सम्मेलन (बीआईआरसी) 2025 वैश्विक चावल आपूर्ति श्रृंखला में भारत का नेतृत्व मजबूत करेगा

हिन्द न्यूज़, दिल्ली       भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के वाणिज्य विभाग ने घोषणा की, कि भारत अंतररष्ट्रीय चावल सम्मेलन (बीआईआरसी) 2025, 30-31 अक्टूबर 2025 को भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।        विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण से संबंधित एक वैश्विक मंच के तौर पर तैयार किया गया यह सम्मेलन वैश्विक चावल व्यापार में पारदर्शिता, दक्षता और लचीलेपन को मजबूत करने के लिए उत्पादकों, निर्यातकों, आयातकों, नीति निर्माताओं, वित्तपोषकों, रसद विशेषज्ञों, अनुसंधान संस्थानों और संबद्ध सेवा प्रदाताओं को एक साथ…

Read More

केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने आज गाजियाबाद में नवनिर्मित केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) भवन का उद्घाटन किया

हिन्द न्यूज़, दिल्ली      केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने आज केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के वरिष्ठ अधिकारियों, व्यापार प्रतिनिधियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में गाजियाबाद के रानी झांसी मार्ग (हापुड़ चुंगी) स्थित नवनिर्मित केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) भवन का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में, केंद्रीय वित्त मंत्री ने भारत के कर प्रशासन को मजबूत बनाने और एक पारदर्शी, नागरिक-केंद्रित शासन ढांचे को आगे बढ़ाने में सीबीआईसी और उसके क्षेत्रीय संगठनों के प्रयासों की सराहना की। श्रीमती…

Read More

बिहार चुनाव और उपचुनाव 2025 में सभी मतदान केंद्रों पर न्यूनतम सुविधाएं सुनिश्चित होंगी और मतदाता सहायता प्रदान की जाएगी

हिन्द न्यूज़, दिल्ली     निर्वाचन आयोग ने 6 अक्टूबर, 2025 को बिहार विधान सभा चुनाव और 8 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव कार्यक्रम की घोषणा की है। निर्वाचन आयोग ने राज्यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि वे मतदान के दिन प्रत्येक मतदान केंद्र पर न्यूनतम सुविधाएं सुनिश्चित करें कि और मतदाताओं को सहायता उपलब्ध कराएं। न्यूनतम सुविधाओं में पेयजल, प्रतीक्षालय, जल सुविधा, शौचालय, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, दिव्यांग मतदाताओं के लिए उचित ढलान वाले रैम्प, मानक मतदान कक्ष और उचित संकेतक शामिल हैं। मतदाताओं की…

Read More

कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड, कोच्चि द्वारा निर्मित पहला एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट ‘माहे’ भारतीय नौसेना में शामिल

हिन्द न्यूज़, केरला     कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल), कोच्चि द्वारा निर्मित आठ एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट (एएसडब्ल्यू एसडब्ल्यूसी) में से पहला ‘माहे’ 23 अक्टूबर, 2025 को भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया। केंद्र शासित पुडुचेरी के ऐतिहासिक बंदरगाह के नाम पर रखा गया ‘माहे’ भारत की समृद्ध समुद्री विरासत का प्रतीक है। इस पोत का डिज़ाइन और निर्माण कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा स्वदेशी रूप से किया गया है , जो नौसेना पोत निर्माण में देश की बढ़ती आत्मनिर्भरता को दर्शाता है। यह तटीय जल के अंदर निगरानी, कम…

Read More