सीआईसीटी का स्टॉल बना तमिल भाषा-संस्कृति का सेतु, ‘तमिल करकलाम’ से सरल हो रहा भाषा अध्ययन

हिन्द न्यूज़, दिल्ली       काशी तमिल संगमम् 4.0 के अंतर्गत केंद्रीय शास्त्रीय भाषा संस्थान (सीआईसीटी) का स्टॉल तमिल भाषा, साहित्य और संस्कृति को समझने का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभरा है। इस स्टॉल का उद्देश्य “तमिल करकलाम” (तमिल सीखें) पहल के माध्यम से तमिल शास्त्रीय भाषा को सरल, सुलभ और बहुभाषी स्वरूप में प्रस्तुत करना है। सीआईसीटी द्वारा तमिल शास्त्रीय ग्रंथों का हिन्दी अनुवाद कर समस्त पुस्तकें स्टॉल पर उपलब्ध कराई गई हैं। इसके साथ ही यहाँ हिन्दी, तमिल, अंग्रेज़ी, थाई सहित कई अन्य भाषाओं में भी पुस्तकें…

Read More

वाराणसी के नमो घाट पर आज से शुरू हुए ‘काशी तमिल संगमम् 4.0’ में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की इकाई केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा काशी एवं तमिलनाडु की महान विभूतियों के जीवन दर्शन तथा केंद्र सरकार द्वारा जन कल्याण के लिए किये जा रहे महत्वपूर्ण कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन

हिन्द न्यूज़, वाराणसी       वाराणसी के नमो घाट पर आज से शुरू हुए ‘काशी तमिल संगमम् 4.0’ में  केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की इकाई केंद्रीय संचार ब्यूरो, लखनऊ द्वारा काशी एवं तमिलनाडु की महान विभूतियों के जीवन दर्शन तथा केंद्र सरकार द्वारा जन कल्याण के लिए किये जा रहे महत्वपूर्ण कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और संसदीय मामलों के राज्यमंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का आज उद्घाटन किया। इसके उपरांत प्रदर्शनी को आम लोगों के…

Read More

काशी तमिल संगमम् 4.0 के अंतर्गत वसंत कॉलेज में प्रमोशनल अकादमिक गतिविधियों की शुरुआत

हिन्द न्यूज़, काशी      काशी तमिल संगमम् 4.0 के अंतर्गत वसंत कॉलेज फॉर वीमेन,वाराणसी में 26 नवंबर 2025 से प्रमोशनल अकादमिक गतिविधियों की श्रृंखला आरंभ हुई। जिसका उद्देश्य काशी और तमिलनाडु के सहस्राब्दियों से चले आ रहे सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं भाषाई संबंधों को नई ऊर्जा प्रदान करना है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय तथा उत्तर प्रदेश सरकार की सहभागिता में और काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के समन्वय से आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन डॉ. जी. थवासी मुरुगन द्वारा किया गया। प्रथम दिवस पर आयोजित विशेष व्याख्यान सत्र में मुख्य वक्ता…

Read More

छात्रों की रंगोलियों में दिखी उत्तर – दक्षिण भारतीय संस्कृतियों की झलक, अस्सी घाट बना आकर्षण का केंद्र

हिन्द न्यूज़, काशी      काशी तमिल संगमम् 4.0 के अंतर्गत आयोजित गतिविधियों में मंगलवार को अस्सी घाट एक विशेष आकर्षण का केन्द्र बना रहा, जब घाट की सीढ़ियाँ रंग–बिरंगी रंगोलियों से सजी दिखाई दीं। शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित इस 15 दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत लगे रंगोली प्रतियोगिता में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्रों ने बढ़–चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य काशी और तमिलनाडु के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों को दृश्य कला के माध्यम से उजागर करना था। प्रतियोगिता में शामिल छात्रों ने काशी और दक्षिण भारत के…

Read More

अस्सी घाट पर सजी रंग–बिरंगी रंगोलियाँ, काशी तमिल संगमम् 4.0 के तहत रंगोली प्रतियोगिता का सफल आयोजन

हिन्द न्यूज़, काशी      काशी के प्रसिद्ध अस्सी घाट पर मंगलवार को काशी तमिल संगमम् 4.0 के अंतर्गत भव्य रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में 150 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और काशी व तमिल संस्कृति की समृद्ध विरासत को रंगों के माध्यम से अभिव्यक्त किया। घाट पर सुबह से ही रंगों की रौनक देखकर स्थानीय लोगों के साथ-साथ देश-विदेश से आए पर्यटक भी आकर्षित हुए। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने काशी और तमिलनाडु के मंदिर स्थापत्य, लोककला, पौराणिक कथाओं और सांस्कृतिक प्रतीकों को…

Read More

काशी हिंदू विश्वविद्यालय में हुआ पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

हिन्द न्यूज़, वाराणसी      वाराणसी में आयोजित होने जा रहे काशी तमिल संगमम् 4.0 के तहत सोमवार को दृश्य कला संकाय, काशी हिंदू विश्वविद्यालय में एक भव्य पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में काशी और तमिलनाडु की सांस्कृतिक विरासत को एक सूत्र में पिरोने का अनोखा प्रयास देखने को मिला। “यूनिटी इन डायवर्सिटी (अनेकता में एकता)” थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में 150 से अधिक छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कल्पनाओं को आकर्षक रंगों के माध्यम से अभिव्यक्त किया। प्रतियोगिता में काशी विद्यापीठ तथा…

Read More

भगवा ध्वज प्रभु श्री राम के शौर्य, आदर्शों और हमारी आस्था एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक

हिन्द न्यूज़, अयोध्या 🚩सियावर रामचन्द्र की जय।🙏🏻        सनातन गौरव की उज्ज्वल धरा अयोध्या धाम में राम लला के पवित्र मंदिर के शिखर पर केसरिया ध्वज के विधिवत आरोहण के ऐतिहासिक क्षण का आज संपूर्ण देश साक्षी बना है!       प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं सरसंघचालक मोहन भागवत द्वारा प्रभु श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में सम्पन्न यह भव्य ध्वजारोहण समारोह मन को आनंदित और भाव-विभोर करने वाला है। यह भगवा ध्वज प्रभु श्री राम के शौर्य, आदर्शों और हमारी आस्था एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।   इस ऐतिहासिक…

Read More

राम मंदिर की कथा – अनुश्रुति से परंपरा तक

हिन्द न्यूज़, अयोध्या  ‘‘यह भव्य राम मंदिर भारत के उत्कर्ष और उदय का साक्षी होगा। यह भव्य राम मंदिर भारत की समृद्धि और विकसित भारत का साक्षी होगा।’’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (अयोध्या में राम मंदिर के प्रतिष्ठापन समारोह में 22 जनवरी 2024 को) परिचय       अयोध्या में प्रातः सूर्य की पहली किरणें सिर्फ पत्थर के स्तंभों और नक्काशीदार मीनारों को ही प्रकाशित नहीं करतीं। वे उस कथा पर भी प्रकाश डालती हैं जिसने शताब्दियों से भारत के सांस्कृतिक अंतस को गढ़ा है। अपनी पूरी भव्यता के साथ खड़ा…

Read More

अयोध्या की पावन राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण की पूर्णता पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे ध्वजारोहण

हिन्द न्यूज़, अयोध्या अयोध्या एक दिव्य और ऐतिहासिक क्षण की प्रतीक्षा में है। श्रद्धा, भक्ति और आत्मिक गौरव से भरा यह पावन अवसर हृदय को भाव-विभोर कर देने वाला होगा। 25 नवंबर 2025, विवाह पंचमी के शुभ पर्व पर, अयोध्या की पावन राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण की पूर्णता का आलोक फैलेगा और मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की चरण वंदना करते हुए लाखों भक्तों की आस्था का प्रतीक स्वरूप ध्वजारोहण संपन्न होगा। इस दिव्य उत्सव के साक्षी बनने का सौभाग्य लाखों श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा। जहां भक्ति उमड़ेगी, आस्था बहेगी…

Read More

“बाला जी के संग बाँके बिहारी मिलन समारोह का भव्य शुभारंभ

हिन्द न्यूज़, मथुरा       “बाला जी के संग बाँके बिहारी मिलन समारोह का भव्य शुभारंभ! वृंदावन की आलौकिक धरा पर संतसमाज, महात्माओं और लाखों सनातनियों की दिव्य उपस्थिति में पूज्य सरकार ने मंगलाचरण किया। भक्तिमय पदयात्रा, जयघोष, हरिद्वनि और आध्यात्मिक ऊर्जा से वातावरण गूंज उठा। सनातन एकता, धर्म-सम्मान और भक्ति-पथ पर चलने का प्रेरक संदेश देते हुए कार्यक्रम की शुरुआत ऐतिहासिक बनी। लाखों भक्तों के हृदय में भक्ति की नई लौ जली — यही सनातन की शक्ति है, यही सनातन का उदय है।”

Read More