हिन्द न्यूज़, मध्यप्रदेश
बागेश्वरधाम परिवार ने किया आत्मीय सम्मान, कहा बुंदेलखंड का नाम आपने विश्व में रोशन किया
अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेट जगत में ख्याति प्राप्त हमारे बुन्देलखण्ड की बेटी आज बागेश्वरधाम सुन्दरकांड मण्डल केन्द्रीय समिति कार्यालय पहुँची। जहाँ समूचे बागेश्वरधाम परिवार ने उनका आत्मीय सम्मान कर शुभकामनाएँ प्रस्तुत की।
श्री बागेश्वर धाम सुंदरकांड एवं शिष्य मण्डल सभी कार्यकर्ताओं ने स्वागत करते हुए कहा कि कुमारी कांतिगौड़ ने बुंदेलखंड का नाम रोशन किया है। बालाजी सरकार एवं पूज्य गुरुदेव भगवान का आशीर्वाद उन्हें प्राप्त हो।
अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कुमारी कांतीगौड़ ने कहा यह सम्मान अभूतपूर्व है। बागेश्वरधाम महाराज जनकल्याण के बहुत अच्छे कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा पूज्य गुरुदेव भगवान ने देश में ही नहीं पूरे विश्व में जिस प्रकार सनातन की आवाज उठाई है उससे में और भी प्रेरित होती हूं। उन्होंने बागेश्वरधाम महाराज का आभार जताते हुए उनसे आशीर्वाद की प्रार्थना की है। छतरपुर शिष्य मण्डल, सुंदरकांड मण्डल केन्द्रीय समिति और बागेश्वरधाम के अनेक अनुयायी आज प्रातः से ही केन्द्रीय कार्यालय पहुंचे और अपने क्षेत्र की बेटी के उत्कृष्ट कार्यों के लिए बधाई दी।
