हिन्द न्यूज़,
पदयात्रा के छठवें दिन की दंडी स्वामी के अलावा कृष्णानंद महाराज, स्वामी परमेश्वराचार्य, जगतगुरु बलराम देवाचार्य, महंत सत कुमार दास, हरि कृष्णानंद महाराज अमेरिका, आचार्य मृदुलकांत, आरके पांडे, सुनील दास मान मंदिर, चमेली वन के महंत घनश्याम वशिष्ठ विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बुजुर्गों और संतों के साथ महाराज श्री ने किया ध्वजारोहण
रोज की तरह हनुमान चालीसा और ध्वजारोहण के बाद यात्रा शुरू हुई। यात्रा के छठवें दिन 85 साल के किशन सिंह, 65 साल के मोहनदास और सिक्का कपित सहित संतों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया। महाराज श्री ने 90 वर्ष की शांति देवी को मंच पर बैठाया और पट्टिका डालकर सम्मानित किया। वहीं 85 वर्ष की गुलबंदी देवी मंच पर पहुंचते ही झूम उठी।

प्रज्ञा ठाकुर ने कहा: इस एकता को देखकर जल रहे लोग
कट्टर हिंदूवादी नेता और भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर छठवें दिन यात्रा में शामिल हुई। दोपहर भोजन के अवसर पर बंचारी में उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि सनातन हिंदू एकता के सैलाब को देखकर लोग जल रहे हैं। भगवान से प्रार्थना है कि जलने वाले लोग पूर्ण रूप से जल जाए। महाराज जी की सोच देश को ऊंचाई पीआर ले जाने की है। देश के लिए करते हैं, सबको एक करने के लिए वे सड़क पर उतरे हैं। जो लोग उन पर उंगली उठाते हैं उनके मन में चोर है। भारत अब जागने लगा है। संविधान बचाने की दुहाई देने वालों पर साध्वी ने प्रहार करते हुए कहा जहां हिंदू है वहीं संविधान है हिंदू के न होने पर संविधान खत्म हो जाएगा।

