मुख्यमंत्री नायब सैनी ने नई दिल्ली में विभिन्न औद्योगिक संघों और सेक्टरों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत संवाद

हिन्द न्यूज़, हरियाणा 

   हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने नई दिल्ली में विभिन्न औद्योगिक संघों और सेक्टरों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत संवाद किया। इस बैठक का प्रमुख्य उद्देश्य राज्य सरकार के उद्योग जगत से निरन्तर संवाद और साझेदारी को और सुदृढ़ करना है। 

     इस संवाद में ऑटोमोबाइल, ऑटो कंपोनेंट्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, लॉजिस्टिक्स, फूड प्रोसेसिंग, टेक्सटाइल्स और गारमेंट्स, केमिकल, आईटी व आईटीईएस, प्लास्टिक, फुटवियर तथा होम फर्निशिंग जैसे प्रमुख क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव और अनुभव साझा किए।

     मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य “फैसिलिटेटर बनना है, रेगुलेटर नहीं” और उद्योग जगत के रचनात्मक सुझावों को राज्य की नीतियों में शामिल करना सरकार की प्राथमिकता है।

Related posts

Leave a Comment