हिन्द न्यूज़, हरियाणा
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने महेन्द्रगढ़ जिले की प्रसिद्ध ढोसी पहाड़ी पर प्रस्तावित रोपवे परियोजना सहित प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित परियोजनाओं को तेज गति से आगे बढ़ाते हुए निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि स्थानीय विकास, रोजगार सृजन और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण का सशक्त माध्यम है।
ढोसी हिल रोपवे परियोजना लगभग ₹57 करोड़ की लागत से विकसित की जा रही है, जिसके तहत इस क्षेत्र को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में तैयार किया जाएगा। प्रस्तावित रोपवे की लंबाई लगभग 870 मीटर होगी। रोपवे के निर्माण से ढोसी पहाड़ी तक पहुंचना आसान होगा, जिससे देश-विदेश के पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी।
