हिन्द न्यूज़, हरियाणा
बमुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज चंडीगढ़ में व्यापक बांध सुरक्षा से संबंधित एक बैठक की अध्यक्षता की।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पंचकूला शहर को कौशल्या डैम से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए क्षतिग्रस्त वाटर पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए ताकि पंचकूला के विभिन्न सेक्टरों में पूर्व की भांति ट्यूबवेल की जगह डैम से पेयजल आपूर्ति बहाल की जा सके।

इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पिंजौर-कालका क्षेत्र में स्वच्छ पानी के भंडारण हेतु 10-12 एकड़ भूमि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को उपलब्ध करवाए, ताकि यह व्यवस्था होने से पिंजौर-कालका क्षेत्रों में भी कौशल्या डैम से स्वच्छ पेयजल आपूर्ति शीघ्र शुरू की जा सके।
