प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी ने रोजगार मेला को संबोधित किया।

हिन्द न्यूज़, दिल्ली 

    प्रधानमंत्री ने नव-नियुक्त युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि त्योहारों के बीच पक्की नौकरी का नियुक्ति पत्र मिलना डबल खुशी देता है। आज 51,000 से अधिक युवाओं को ये खुशी मिली है। आपकी सफलता देश की सफलता बनेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा –

🔹अब तक 11 लाख से अधिक नियुक्ति पत्र रोजगार मेलों के माध्यम से वितरित किए जा चुके हैं।

🔹 पीएम ‘विकसित भारत रोजगार योजना’ के तहत 3.5 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य है।

🔹 Skill India Mission और National Career Service Portal से करोड़ों युवाओं को नए अवसर मिल रहे हैं।

🔹 ‘प्रतिभा सेतु पोर्टल’ से UPSC जैसे परीक्षार्थियों को भी नए अवसर प्राप्त हो रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत युवाओं की शक्ति पर भरोसा रखता है- यही शक्ति “विकसित भारत” का आधार बनेगी। 

Related posts

Leave a Comment