हिन्द न्यूज़, तापी
तापी जिले की उच्छल तहसील स्थित माणेकपुर गांव में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण करते हुए आचार्य देवव्रत ने बादाम का पौधा लगाया।
प्रकृति के संरक्षण और हरित आवरण के विस्तार के लिए प्रत्येक नागरिक का यह नैतिक दायित्व है कि वह हर वर्ष कम-से-कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसका पालन-पोषण करे। एक पौधा केवल हरियाली नहीं, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए स्वच्छ पर्यावरण और जीवन का संबल है। – आचार्य
