हिन्द न्यूज़, बिहार
वैशाली जिला प्रशासन की पहल पर समाहरणालय सभागार में बिहार स्टार्टअप पॉलिसी 2022 पर केंद्रित एक प्रेरणात्मक इंटरेक्शन सत्र का आयोजन किया गया। इसमें गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, वैशाली के छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी यशपाल सिंह मीणा ने कॉलेज के विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्होंने स्टार्टअप की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने आगे कहा कि समय इनोवेशन और आत्मनिर्भरता का है। अतः छात्रों को नौकरी खोजने की बजाय रोजगार देने वाले बनने की सोच अपनानी चाहिए। उन्हें एम्प्लॉई नहीं, एंप्लॉयर बनने की सोच से आगे बढ़ना चाहिए। स्टार्टअप का मूल उद्देश्य भी यही है।
उन्होंने आगे कहा कि स्थानीय प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, ज़रूरत है केवल अवसर और मार्गदर्शन की। उन्होंने आगे कहा कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों से संवाद करें और आवश्यकता आधारित स्टार्टअप्स विकसित करें।
कार्यक्रम के प्रारंभ में महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र सुश्री स्नेहा और जिला स्टार्टअप समन्वयक देवाशीष कुमार द्वारा बिहार स्टार्टअप नीति की जानकारी दी गई जिले की उपलब्धियां को साझा करते हुए बताया गया कि कैसे स्टार्टअप सेल राजकीय अभियंत्रण कॉलेज वैशाली स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि रोबोटिक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की नई तकनीक पर छात्रों को ध्यान केंद्रित करना चाहिए तथा उन्हें बहुआयामी बनना चाहिए।
कार्यक्रम में स्टार्टअप संस्थापकों द्वारा अपने अनुभव भी साझा किए गए। डॉक्टर शशि कुमार, डेंटिस्ट ने बताया कि कैसे उन्होंने डेंटल क्षेत्र में रोबोटिक को शामिल किया और 10 पेटेंट की प्राप्त किए हैं। प्रत्यय अमृत ने फूड और ई-कॉमर्स स्टार्टअप की यात्रा साझा की।
अंकित राज ने छात्र जीवन में स्टार्टअप शुरू करने के अनुभव को साझा किया। इसके अतिरिक्त कई अन्य स्टार्टअप्स ने भी अपने अनुभव साझा किए।
सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, वैशाली के छात्रों ने भी अपने रोबोटिक्स प्रोडक्ट्स प्रदर्शित किए। जिला पदाधिकारी ने इसकी प्रशंसा की।
कार्यक्रम के अंत में स्टार्टअप बिहार योजना के अंतर्गत वित्त पोषित स्टार्टअप्स को जिला पदाधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र सोपा गया।
कार्यक्रम में एडीएम विनोद कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त कुंदन कुमार, डीपीजीआरओ श्रीमती राखी केसरी, जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी नीरज, विशेष कार्य पदाधिकारी विशाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
संवाददाता : रमेश प्रसाद सिंह, बिहार
