जिलाधिकारी वैशाली की सख्त पहल: जनता दरबार में 7 दिनों के भीतर परिवाद निष्पादन का निर्देश, जवाबदेही एवं पारदर्शिता पर विशेष बल

हिन्द न्यूज़, बिहार वैशाली जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह द्वारा समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित “जनता दरबार” कार्यक्रम में कुल 36 परिवादों की सुनवाई की गई। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं। सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ने प्रत्येक परिवाद को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को स्पष्ट सख्त निर्देश देते हुए कि सभी प्राप्त आवेदनों पर सात (7) दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने आगे निर्देशित किया कि…

Read More

डिजिटल क्रॉप सर्वे में वैशाली का अभियान तेज, समयसीमा में पूर्णता का लक्ष्य

हिन्द न्यूज़, बिहार     वैशाली जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह के नेतृत्व में जिले में संचालित डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य की अद्यतन समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में कुल 5,98,372 प्लॉट चिन्हित हैं। जिनमें से अब तक 1,79,190 प्लॉट का सर्वेक्षण पूर्ण किया जा चुका है। जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी प्रखंड प्रतिदिन लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित किया जाय । कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रखंडवार समीक्षा में राघोपुर, चेहराकलां, बिदुपुर, राजापाकर एवं महनार…

Read More

वैशाली जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह के मार्गदर्शन में परिवहन विभाग की उल्लेखनीय उपलब्धियां, कल्याणकारी योजनाओं से आमजन को सीधा लाभ

हिन्द न्यूज़, बिहार     वैशाली जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं सतत अनुश्रवण में जिला परिवहन कार्यालय, हाजीपुर द्वारा वर्ष 2025-26 के दौरान कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, सड़क सुरक्षा सुदृढ़ीकरण, राजस्व संग्रह तथा डिजिटल सेवाओं के विस्तार के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की गई हैं।  जिलाधिकारी के निर्देशानुसार योजनाओं को धरातल पर उतारते हुए आमजनों को सीधा लाभ सुनिश्चित किया गया है। बस पड़ाव निर्माण योजना के अंतर्गत यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए निर्धारित लक्ष्य 55 के विरुद्ध अब तक 45 बस…

Read More

 जिला परिवहन कार्यालय में औचक निरीक्षण, दलाल गिरफ्तार, अव्यवस्था व गंदगी पर जिला पदाधिकारी सख्त

हिन्द न्यूज़, बिहार       वैशाली जिला पदाधिकारी श्रीमति वर्षा सिंह द्वारा जिला परिवहन कार्यालय, वैशाली (हाजीपुर) का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परिवहन विभाग से संबंधित आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सभी सेवाओं की काउंटर-वार गहन समीक्षा की गई।      निरीक्षण के क्रम में फिटनेस प्रमाण पत्र निर्गत करने, टैक्स टोकन जारी करने, नए वाहन निबंधन, विभिन्न प्रकार के शुल्क संग्रह, वाहन स्वामित्व एवं पता परिवर्तन, अस्थायी एवं स्थायी निबंधन सहित अन्य परिवहन सेवाओं से संबंधित कार्यों की विस्तृत जांच की गई। जिला पदाधिकारी…

Read More

वैशाली जिले के गोरौल प्रखंड अंतर्गत सोंधोगाछी पंचायत में घटित एक संवेदनशील घटना के संबंध में राज्य महादलित आयोग अध्यक्ष मनोज कुमार

हिन्द न्यूज़, बिहार       एवं आयोग के अन्य चार सदस्यों द्वारा घटनास्थल का दौरा किया गया। यह दौरा गत 29 जनवरी 2026 को झपसी देवी की मृत्यु के उपरांत चौराहे पर दाह-संस्कार किए जाने की घटना की वास्तविक स्थिति की जानकारी लेने तथा पीड़ित परिवार एवं स्थानीय लोगों से संवाद के उद्देश्य से किया गया। दौरे के दौरान अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि घटना के प्रकाश में आने के बाद राज्य सरकार द्वारा इसे गंभीरता से संज्ञान में लिया गया है। इसके जांच हेतु राज्य महादलित आयोग को…

Read More

वैशाली जिले की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों को पुनः गौरवान्वित करने की पहल – जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह

हिन्द न्यूज़, बिहार वैशाली जिले में ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और पुनरुत्थान की दिशा में वैशाली जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह द्वारा प्रभावी और सतत प्रयास किए जा रहे हैं। पंचायती राज विभाग, बिहार सरकार के सहयोग से जिले में ‘मेरा गाँव–मेरी धरोहर अभियान को पंचायत स्तर तक सशक्त रूप से लागू किया गया है। जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान के अंतर्गत अब तक जिले भर में कुल 671 धरोहर स्थलों की पहचान की जा चुकी है। प्रखंडवार आंकड़ों के अनुसार पातेपुर प्रखंड सबसे…

Read More

परीक्षा की शुचिता से कोई समझौता नहीं, लापरवाही पर होगी कड़ी कारवाई — जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह

हिन्द न्यूज़, बिहार      इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचार-मुक्त संचालन को लेकर जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श विक्रम सिहाग ने समाहरणालय सभाकक्ष में संयुक्त ब्रीफिंग की। इस अवसर पर इंटर परीक्षा में प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केंद्र अधीक्षक एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।     जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। परीक्षा कार्य में लगे सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा…

Read More

वैशाली जिले के तीन प्रतिभागियों ने स्वर्ण पदक जीतकर वैशाली जिले का नाम किया गौरवान्वित, विजेता प्रतिभागी किया गया सम्मानित- जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह

हिन्द न्यूज़, बिहार      वैशाली जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियाँ न केवल जिले बल्कि पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय हैं। विदित हो कि साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता 2025-26 में भारत, श्रीलंका, नेपाल एवं भूटान के खिलाड़ियों ने भाग…

Read More

किसानों के लिए बड़ा अभियान — बड़ी उपलब्धि:किसान पंजीकरण में वैशाली जिला राज्य में नंबर–1

हिन्द न्यूज़, बिहार       राज्य सरकार द्वारा किसानों को योजनाओं का सीधा, पारदर्शी एवं समयबद्ध लाभ दिलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे किसान पंजीकरण महाअभियान में वैशाली जिले ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए राज्य भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि न केवल आंकड़ों की सफलता है। बल्कि प्रशासनिक प्रतिबद्धता और जमीनी स्तर पर किए गए निरंतर प्रयासों का सशक्त उदाहरण भी है।     राज्य द्वारा जिले को 8000 किसान पंजीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके सापेक्ष वैशाली जिले ने 7980 किसानों का…

Read More

स्वास्थ्य विभाग के गहन समीक्षात्मक बैठक में दिया सख्त दिशा निर्देश – जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह

हिन्द न्यूज़, बिहार         वैशाली जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिविल सर्जन, वैशाली, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, जिला गैर-संचारी रोग पदाधिकारी, डब्ल्यूएचओ की टीम, सभी स्वास्थ्य संस्थानों के उपाधीक्षक, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, अस्पताल प्रबंधक एवं स्वास्थ्य प्रबंधक उपस्थित थे।  समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। बीसीजी टीकाकरण में एमएमआईएस एवं यू-विन पोर्टल के आंकड़ों में अंतर पाए जाने पर…

Read More