विदुपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सेक्टर पदाधिकारी घर घर जाकर मतदाताओं को जागरूक करने में जुटें हैं

हिन्द न्यूज़, बिहार

‌      विदुपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सेक्टर पदाधिकारी घर घर जाकर मतदाताओं को जागरूक करने में जुटें हैं – पदाधिकारी वैशाली जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह-जिला पदाधिकारी यशपाल सिंह मीणा के निर्देश पर रविवार को विदुपुर प्रखंड अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक करने हेतु घर-घर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में अनुमंडल पदाधिकारी, हाजीपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी विदुपुर एवं सेक्टर पदाधिकारियों ने गृह भ्रमण कर सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया। इसी क्रम में हाजीपुर प्रखंड के कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्रो के क्षेत्र में सेक्टर पदाधिकारी ने गृह भ्रमण कर मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित किया। नेहरू युवा केंद्र वैशाली के स्वयंसेवकों द्वारा वैशाली एवं पटेरी बेलसर प्रखंड अंतर्गत घर घर जाकर मतदाताओं को जागरूक किया गया एवं गोरौल प्रखंड अंतर्गत साइकिल रैली निकाली गई। बुनियाद केंद्र बिदुपुर महनार एवं पातेपुर के कर्मियों ने घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक किया। आईसीडीएस के जंदाहा परियोजना अंतर्गत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी आंगनबाड़ी सेविकाओ एवं महिला पर्यवेक्षकों के साथ मतदाता जागरूकता संबंधी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें घर-घर जाकर सभी मतदाताओं को जागरुक कर मतदान हेतु प्रेरित करने की अपील की गई। आंगनवाड़ी सेविकाओ ने घर-घर जाकर मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने एवं आसपास के लोगों को मतदान हेतु प्रेरित करने की अपील की।

संवाददाता : रमेश प्रसाद सिंह, बिहार

Related posts

Leave a Comment