नागपुर में आयोजित मध्य भारत की सबसे बड़ी कृषि प्रदर्शनी ‘Agrovision’ के 16वें संस्करण का उद्घाटन

हिन्द न्यूज़, नागपुर 

      21 से 24 नवंबर 2025 तक नागपुर में आयोजित मध्य भारत की सबसे बड़ी कृषि प्रदर्शनी ‘Agrovision’ के 16वें संस्करण का आज देश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, महाराष्ट्र के कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरणे, कृषि राज्यमंत्री आशीष जयस्वा, सहकार राज्यमंत्री डॉ. पंकज भोयर, मदर डेअरी के चेयरमन मीनेश शाह, पाशा पटेल, विधायक चरण सिंह ठाकुर, डॉ. पंजाबराव देशमुख कृषि विद्यापीठ के कुलगुरू प्रा डॉ. गडाख, डॉ. पाटील, श्रीमती डॉ. खोडे, श्रीमती कोमल शाह, विजय जाधव, Agrovision के पदाधिकारी गिरीश गांधी, डॉ. सी डी माई तथा सांसदों, विधायकों, सहयोगी संस्थाओं के अधिकारी, Agrovision आयोजन के अन्य पदाधिकारी और गणमान्यों की उपस्थिति में उद्घाटन किया। 

     विदर्भ के किसानों को कृषि क्षेत्र की नई तकनीक और व्यवसाय अवगत हो, उनकी आय में वृद्धि हो, किसान कृषि की नई तकनीक से जुड़ें, खेती लाभदायक हो और किसान सुखी, संपन्न और समृद्ध हो इस उद्देश्य से हर वर्ष नागपुर में ‘Agrovision’ का आयोजन किया जाता है। मध्य भारत की यह एकमात्र भव्य कृषि प्रदर्शनी इस वर्ष अपने 16वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। किसान, कृषि तज्ज्ञ और कृषि प्रेमी जन बड़ी संख्या में इस आयोजन में शामिल होते है। इस चार दिन के आयोजन में विभिन्न विषयों पर कार्यशाला, राष्ट्रीय कृषि प्रदर्शनी, सेमिनार एवं अनेक महत्वपूर्ण सम्मेलनों का आयोजन किया जाता है। 

     इस वर्ष ‘Agrovision’ की अवधारणा ‘तंत्रज्ञान के साथ कृषि का विकास’ है। इस वर्ष राष्ट्रीय कृषि प्रदर्शनी में लघु उद्योगों से लेकर बहुराष्ट्रीय कंपनियों तक, बचत समूहों से लेकर केंद्रीय मंत्रालयों तक, अनुसंधान संस्थानों से लेकर कृषि विश्वविद्यालयों तक, 450 से अधिक संगठन सहभागी होंगे। किसान आधुनिक कृषि उत्पादों और सेवाओं के साथ-साथ स्टार्टअप के नवीन उत्पादों को भी देख सकेंगे। सरकारी योजनाओं की जानकारी सीधे सरकारी विभागों से प्राप्त की जा सकती है। निःशुल्क कार्यशालाओं में विभिन्न विषयों पर लगभग 30 कार्यशालाएँ होंगी। इसमें डेयरी फार्मिंग, चारा प्रबंधन, नई तकनीक और प्रसंस्करण उद्योग, कृषि क्षेत्र के स्टार्टअप्स, गन्ना उत्पादन प्रबंधन और आधुनिक तकनीक,

     किसान उत्पादक संगठन और कृषि में AI (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) का उपयोग इन कार्यशालाओं के साथ-साथ मधुमक्खी पालन विषय पर राष्ट्र स्तरीय चर्चासत्र और निंबू वर्ग के फल उत्पादन और प्रसंस्करण प्रौद्योगिकी खाद्य प्रसंस्करण उद्योग जैसे विषयों पर परिषद का आयोजन किया गया है।

     प्रौद्योगिकी, प्रशिक्षण और व्यापार पर आधारित भविष्य की समृद्ध कृषि पर विचार करते हुए इस क्षेत्र में अनुसंधान के माध्यम से एकीकृत प्रौद्योगिकियों के विकास पर व्यापक चर्चा करना ‘Agrovision’ का मुख्य उद्देश्य है। कृषि क्षेत्र की बड़ी और छोटी कंपनियों, राज्य के कोने-कोने से आने वाले लोग और कार्यशाला में विशेषज्ञों द्वारा प्राप्त महत्वपूर्ण ज्ञान के कारण ‘Agrovision’ किसानों के लिए एक विशेष और महत्वपूर्ण कार्यक्रम के रूप में प्रस्थापित हो रहा है।

Related posts

Leave a Comment