मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वैशाली में 744 करोड़ 85 लाख रुपये की लागत से कुल 331 विकासात्मक योजनाओं का किया शिलान्यास, व लाभुकों से किया संवाद

हिन्द न्यूज, बिहार

     जिले के विकास कार्यों को नई गति एवं दिशा मिलेगी, जिससे लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार होगा एवं उन्हें इसका प्रत्यक्ष लाभ भी प्राप्त होगा।

                  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वैशाली जिला के गरौल प्रखंड अंतर्गत ग्राम हरसेर स्थित मैदान में आयोजित कार्यक्रम स्थल से 744 करोड़ 85 लाख रुपये लागत की कुल 331योजनाओं का शिलापट्ट अनावरण कर (रिमोट के माध्यम से )उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इसमें 27 करोड़ 14 लाख की लागत से लालगंज( रेपुरा )सराय रोड (12. 95 ) किलोमीटर रोड का चौड़ीकरण, 19 करोड़ 51 लाख की लागत से गरौल- सोधों – मथनामल रोड का चौड़ीकरण, 14 करोड़ 82 लाख की लागत से पनसडिया (लोहा पुल )भारत चौक – सिक्स लेन गंगा ब्रिज पहुंच पथ (4.20 किमी,) 122 करोड़ 14 लाख की लागत से भवन पुस्तकालय व खेल मैदान के निर्माण सड़क सहित 110 विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास, 15 करोड़ 10 लाख की लागत से बालक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हाजीपुर, 13 करोड़ 90 लाख की लागत से 132 / 33 के बी ग्रिड उपकेंद्र, हाजीपुर में एक आदत 200 एम वी ए ट्रांसफार्मर, 78 करोड़ 69 लाख की लागत से भवन, स्वास्थ्य केंद्र, खेल मैदान व सड़क सहित अन्य 210 विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन किया । इसमें प्रगति यात्रा के दौरान जिले के विकास के लिए घोषित योजनाओं का शिलान्यास भी शामिल है। आज के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 1153.60 करोड़ रुपये की लागत से शिक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण योजना गरौल डिग्री कॉलेज , का भी शिलान्यास किया। इसके निर्माण से वैशाली जिला के गरौल प्रखंड तथा आस -पास के प्रखंडों के छात्र-छात्रा लाभान्वित होंगे। इन योजनाओं से जिले में विकास कार्यों को नई गति एवं दिशा मिलेगी, जिससे लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार होगा एवं उन्हें इसका प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।

    इसके पश्चात् मुख्यमंत्री द्वारा लाभुक संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित पेंशनधारी लाभुकों, जीविका दीदियों, आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका, सहित अन्य लाभुकों के साथ संवाद किया। उपस्थित लोगों/लाभुकों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत सभी वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं विधवा महिलाओं की पेंशन राशि 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये किया गया है। इसके अलावा गृह रक्षकों का दैनिक भत्ता 774 रुपये से बढ़ाकर 1121 रुपये, आंगनबाड़ी सेविका के मानदेय 7 हजार रुपये से बढ़ाकर 9 हजार रुपये, आंगनबाड़ी सहायिका का मानदेय 4 हजार रुपये से बढ़ाकर 4500 रुपये, विद्यालय रात्री प्रहरी का मानदेय 5 हजार रुपये से बढ़ाकर 10 हजार रुपये, किसान सलाहकारों का मानदेय 13 हजार रुपये से बढ़ाकर 21 हजार रुपये की गयी है। आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में भी वृद्धि की गई है। इससे हम सभी लोग काफी खुश हैं। घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली फ्री करने से हमलोगों को बहुत फायदा हो रहा है। इससे होने वाली बचत राशि का उपयोग हमलोग अन्य विकास कार्यों में कर रहे हैं। जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री को उनके लिए किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों से कहा कि आप सभी लोग बहुत अच्छा काम कर रही हैं। इसी प्रकार पूरी बुलंदी के साथ काम करते रहिए और आगे बढिये। सरकार हरसंभव मदद करेगी। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से कहा कि आप लोग अच्छे से मिल-जुलकर रहें तथा बिहार को आगे बढ़ाने में अपना अहम योगदान दें।

    कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी वैशाली विधायक सिद्धार्थ पटेल, आयुक्त तिरहुत प्रमंडल राजकुमार, श पुलिस उपमहानिरीक्षक मुजफ्फरपुर प्रक्षेत्र चंदनकुशवाहा, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, , वैशाली की जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारीगण, लाभार्थीगण उपस्थित थे।

संवाददाता : रमेश प्रसाद सिंह, बिहार

Related posts

Leave a Comment