हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी 2024 की विजेता ‘टीम इंडिया’ के लिए सम्मान समारोह

हिन्द न्यूज़, बिहार

        पटना के बापू टावर में बिहार वीमेंस एशियन हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी 2024 की विजेता ‘टीम इंडिया’ के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विजेता भारतीय टीम की सभी खिलाड़ियों और मुख्य प्रशिक्षक को 10-10 लाख रू० तथा टीम के सर्पोटिंग स्टाफ को 5 लाख रू० की सम्मान राशि प्रदान की। साथ ही इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों और सहयोगियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

      बिहार में पहली बार 11 से 20 नवंबर 2024 तक राज्य खेल अकादमी एवं बिहार खेल-विश्वविद्यालय-सह-राज्य खेल परिसर, राजगीर में एशियन महिला हॉकी चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में छः देशों- भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की महिला हॉकी की टीमों ने भाग लिया था। 

       भारत ने फाइनल मुकाबले में चीन पर 1-0 से जीत दर्ज कर इतिहास रचा था, जिससे पूरा देश गौरवान्वित हुआ। भारतीय महिला हॉकी टीम को भविष्य के लिए भी शुभकामनाएं। – नितिश कुमार 

Related posts

Leave a Comment