वैशाली जिले के तीन प्रतिभागियों ने स्वर्ण पदक जीतकर वैशाली जिले का नाम किया गौरवान्वित, विजेता प्रतिभागी किया गया सम्मानित- जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह

हिन्द न्यूज़, बिहार

     वैशाली जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियाँ न केवल जिले बल्कि पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय हैं।

विदित हो कि साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता 2025-26 में भारत, श्रीलंका, नेपाल एवं भूटान के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जिसमें भारतीय टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का स्थान प्राप्त किया। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में वैशाली जिले के तीन प्रतिभागियों—सुश्री साक्षी कुमारी, सुश्री निधी कुमारी एवं श्री विनोद कुमार धोनी—ने स्वर्ण पदक अर्जित कर वैशाली जिले का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रौशन किया है।

उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 27 दिसम्बर 2025 से 29.12.2025 तक पटना में तथा दिनांक 01 जनवरी2026 से 05 जनवरी 2026 तक काठमांडू (नेपाल) में किया गया था। विभिन्न देशों के खिलाड़ियों के बीच हुए कड़े मुकाबले में वैशाली के खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट कौशल, अनुशासन और समर्पण से स्वर्ण पदक जीतकर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जिले के युवाओं की यह सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने आगे कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। खिलाड़ियों से निरंतर अभ्यास और अनुशासन के साथ आगे बढ़ते रहने का आह्वान किया गया है।

संवाददाता : रमेश प्रसाद सिंह, बिहार

Related posts

Leave a Comment