हिन्द न्यूज़, बिहार
मुख्य सचिव बिहार के द्वारा सभी जिलों के जिला पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग माध्यम से आगामी विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर जिलों में छठ व दीपावली के आयोजनों के संबंध में बैठक आहूत की गई।
मुख्य सचिव के द्वारा छठ पर्व पर व दीपावली को लेकर सभी जिलों के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को शांति समिति की बैठक कर सांप्रदायिक सद्भाव के दृष्टिकोण से पैनी नजर रखने, दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, गश्ती दल के संबंध में, यातायात संधारण, मध् निषेध जांच संबंधी, एनडीआरएफ टीम की प्रतिनियुक्ति, अग्निशमन, मेडिकल टीम, पटाखा दुकानों के लाइसेंस, पटाखा स्टोरेज आदि अन्य पक्षों पर आवश्यक दिशा- निर्देश दिया गया है।इसके साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए विधि व्यवस्था संधारण के साथ शांतिपूर्ण त्योहारों का आयोजन करने का निर्देश दिया गया।
उपरोक्त बैठक में सभी जिला के जिला पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ कर उपस्थित थे।
संवाददाता : रमेश प्रसाद सिंह, बिहार
