प्रधानमंत्री ने ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ में श्री श्री रविशंकर जी से मुलाकात की

हिन्द न्यूज़, बेंगलूरु

     प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी बेंगलुरु यात्रा के दौरान ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के संस्थापक और प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर जी से मुलाकात की।

  मोदी ने कहा कि उनकी श्री रविशंकर के साथ विभिन्न विषयों पर उत्कृष्ट चर्चा हुई, विशेष रूप से ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ द्वारा किए जा रहे कार्यों पर विस्तार से बातचीत हुई।

प्रधानमंत्री ने सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देने के प्रति श्री श्री रविशंकर जी की प्रतिबद्धता की सराहना की और विभिन्न पहलों के माध्यम से समाज की सेवा में इस संस्थान के प्रयासों को रेखांकित किया।

 

Related posts

Leave a Comment