जिलाधिकारी वैशाली के मार्गदर्शन में अभिषेक पुष्करिणी तट पर भव्य धार्मिक आयोजन के साथ वैशाली महोत्सव का शुभारंभ

हिन्द न्यूज़, बिहार 

वैशाली जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह के मार्गदर्शन में वर्षों पुरानी पौराणिक परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी वैशाली के ऐतिहासिक अभिषेक पुष्करिणी के तट पर भव्य धार्मिक आयोजन के साथ वैशाली महोत्सव का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर वैशाली विधायक सिद्धार्थ पटेल एवं जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह द्वारा मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान से कलश पूजन किया गया तथा इसके पश्चात कलश यात्रा को विधिवत रवाना किया गया। कलश यात्रा के दौरान अभिषेक पुष्करिणी के एक छोर से दूसरे छोर तक कलश को पारंपरिक तरीके से ले जाया गया। पीले वस्त्र धारण किए स्थानीय मछुआरों ने चैता गीत गाते हुए कलश को सरोवर पार कराया। यह दृश्य अत्यंत मनोहारी एवं श्रद्धा से परिपूर्ण था, जिसे देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग तट पर एकत्रित हुए और इस ऐतिहासिक क्षण को अपने कैमरों में कैद किया।

इसके पश्चात स्काउट-गाइड के बच्चों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा महावीर ध्वज के साथ शोभायात्रा निकालते हुए महोत्सव के मुख्य मंच तक पहुंचा गया।जहां विधिवत कलश की स्थापना की गई । महावीर ध्वज भी स्थापित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान “जय जिनेन्द्र” एवं “जय महावीर” के जयघोष से वैशाली का वातावरण भक्तिमय हो। उन्होंने आगे आयोजन से जुड़े सभी पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा एवं यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होती रहे, ताकि सभी श्रद्धालु सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण में महोत्सव में भाग ले सकें।

कलश यात्रा एवं महावीर ध्वज स्थापना में शामिल श्रद्धालुओं के उत्साह और आस्था ने पूरे क्षेत्र को धर्ममय बना दिया तथा वैशाली महोत्सव का शुभारंभ अत्यंत भव्य एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

 संवाददाता : रमेश प्रसाद सिंह, बिहार

Related posts

Leave a Comment