हिन्द न्यूज़, जोधपुर
भाजपा जोधपुर देहात दक्षिण द्वारा आज सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर ‘सरदार 150 यूनिटी मार्च’ पद यात्रा का आयोजन जिला अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी के नेतृत्व में बिलाड़ा शहर के तिरंगा सर्किल से सीरवी मोतीसिंह स्टेडियम तक किया गया।
इस दौरान पाली लोकसभा सांसद श्री पीपी चौधरी, बिलाड़ा विधायक अर्जुनलाल गर्ग, जिला उपाध्यक्ष जयकिशन पंचारिया, जिला महामंत्री डॉ. यशपाल गोधा, श्रीमती सुमित्रा विश्नोई, बिलाड़ा प्रधान श्रीमती प्रगति कुमारी खेजड़ला, बिलाड़ा नगरपालिका अध्यक्ष श्री रूपसिंह सीरवी, जिला मंत्री तरुण मुलेवा, श्री वीरेंद्र पुनिया, जिला प्रवक्ता कमलेश चौधरी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी डॉ. रमेश राठौड़, जिला सह संयोजक मीडिया प्रमोद राठौड़, नगर पालिका उपाध्यक्ष लक्ष्मणराम पेटल एवं सभी मंडलों के अध्यक्ष माधव सिंह राठौड़, श्री आदित्य कच्छवाह, शिवराज सिंह भाटी, श्री गंगाराम चौधरी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी, समाजसेवी संस्थाएं एवं आमजन पदयात्रा में सम्मिलित हुए और एक भारत–श्रेष्ठ भारत का संदेश दिया।
