हिन्दन्यूज़, राजस्थान
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं से संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नारी शक्ति अधिनियम, लखपति दीदी और नमो ड्रोन दीदी जैसी कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण पर चर्चा की।
इस अवसर पर प्रदेशभर से आई महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री जी का आभार जताया।
