एन०डी०ए० प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी जनसभा को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संबोधित किया

हिन्द न्यूज़, बिहार

आज सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज, खगड़िया जिले के अलौली और खगड़िया, बेगूसराय जिले के तेघड़ा तथा पटना जिले के मसौढ़ी में एन०डी०ए० प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी जनसभा को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संबोधित किया। इस चुनावी जनसभा में एन०डी०ए० प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने की उपस्थित जनसमूह से अपील की।

चुनावी जनसभा में बड़ी संख्या में महिलाओं सहित सभी वर्गों के लोगों की उपस्थिति रही। मतदाताओं से मिल रहे इस अपार समर्थन के लिए उनका हृदय से धन्यवाद और आभार।

हमने समाज के सभी वर्गों के लोगों के हित में कार्य किया है। राज्य में प्रेम, भाईचारा और शांति का वातावरण स्थापित हुआ है। पिछले 20 वर्षों से हम निरंतर विकास के कार्यों में जुटे हैं। हमारा लक्ष्य है कि बिहार देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल हो।

Related posts

Leave a Comment