हिन्द न्यूज़, बिहार
लोकतंत्र के महापर्व मतदान दिवस (6 नवंबर 2025) को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी – सह- जिला पदाधिकारी वैशाली, श्रीमती वर्षा सिंह के निर्देश पर मतदाताओं में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्रखंड पटेरी बेलसर स्थित शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, सोहरथा से बुधवार को एक भव्य मतदाता जागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया गया।
पदयात्रा मे जिला पंचायती राज पदाधिकारी, . जिलाध्यक्ष कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा) संतोष कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस) तथा जिला संगठन आयुक्त (भारत . एवं गाइड) ऋतुराज प्रमुख रूप से शामिल थे ।
इस अवसर पर सभी अधिकारियों ने आम जनता से अपील की कि वे लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और आगामी विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षा विभाग के मीडिया प्रभारी जियाउल हक द्वारा किया गया। पदयात्रा में प्रशिक्षणार्थी शिक्षकों, स्काउट-गाइड सदस्यों तथा स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
पदयात्रा के दौरान “मतदान हमारा अधिकार है, लोकतंत्र की यही पहचान है” जैसे नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।
संवाददाता : रमेश प्रसाद सिंह, बिहार
