लोकतंत्र के महापर्व में हो हर किसी की भागीदारी। 6 नवम्बर को मतदान अवश्य करें।

हिन्द न्यूज़, बिहार 

    वैशाली महिला कॉलेज में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान, युवा छात्राओं – को किया प्रेरित !

   सभी युवा मतदाता आने वाले विधान सभा के चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान अवश्य करें । क्योंकि लोकतंत्र में एक -एक वोट होती है कीमती।उक्त बातें सोमवार को वैशाली जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ने वैशाली महिला कॉलेज ,हाजीपुर सभागार में आयोजित मतदाता जागरूकता अभियान को संबोधित करते हुए कहीं।

    वैशाली जिला निर्वाचन पदाधिकारी,-सह- जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार स्वीप कोषांग के तहत वैशाली महिला कॉलेज, हाजीपुर के सभागार में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।क्विज प्रतियोगिता मतदान संबंधी प्रश्न व जागरूकता पर आधारित थी। प्रतियोगिता के दौरान सभी ने प्रश्नों के सही उत्तर दिए व सभी छात्राएं निर्वाचन को लेकर पूर्णता जागरूक दिखी । जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ने स्वीप कार्यक्रम में शामिल दर्जनों छात्र – युवाओं से कहा कि आप लोग लोकतन्त्र के अग्रणी दूत हैं ।. अपने परिवार,अपने गाँव , मुहल्ले में जाकर आम जन को मतदान की प्रक्रिया और उसके महत्व के बारे में बताइये और देश के आदर्श विद्यार्थी होने का फ़र्ज़ निभाइये ।उन्होंने आगे कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव 2025 को लेकर सभी छात्रा युवाओ को जागरूक किया। वह वोट का महत्व समझाते हुए उन्होंने आगे सभी से कहा कि वह अपने माता-पिता परिजनों से मतदान के महत्व को बताते हुए 6 नवम्बर 2025 को आवश्यक रूप से मतदान के लिए प्रेरित करें । उन्होंने आगे कहा कि हमारे लोकतंत्र की असली शक्ति उसके जागरूक नागरिकों में निहित होती है। जब हमारी बेटियां शिक्षित और जागरूक बनती हैं तो न सिर्फ उनका जीवन बदलता है । बल्कि समाज और देश भी मजबूत बनता है।. इसलिए अपने -अपने अभिभावकों को जागरूक करने में अभी से जुट जाएँ । ताकि इस बार वैशाली जिला में 75% से अधिक वोटिंग हो । जिलाधिकारी ने जागरूकता अभियान के क्रम में छात्र – युवाओं व उपस्थित व्याख्याताओं को भी मतदान के प्रति जागरूक किया . उन्होंने कहा कि स्वीप के तहत लगातार इस तरह का आयोजन किया जा रहा है। ,ताकि आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 में मतदान का प्रतिशत बढ़ सके ।

उक्त आयोजन में विजेता प्रतिभागियों (युवा मतदाता/छात्रा) को जिलाधिकारी ने मेडल व अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

     कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी में हस्ताक्षर अभियान के तहत,हस्ताक्षर कर सभी से मतदान का आवाहन किया, महाविद्यालय परिसर में स्वीप गतिविधियों के तहत बनाई गई मतदाता जागरूकता संबंधी रंगोली आकर्षण का केंद्र रहा। उन्होंने सेल्फी सेल्फीपॉइंट पर फोटो लेकर चुनावी गतिविधियों को गति दी।

     इस दौरान उन्होंने छात्राओं को मतदान दिवस 06 नवंबर को छात्र- छात्राओं ने अपने अपने अभिभावकों को मतदान के लिए जागरूक करने का संकल्प लिया । 

     कार्यक्रम के अंत में जिले के संगीत शिक्षकों के द्वारा चुनाव जागरूकता संबंधी गीतों की प्रस्तुति की गई। इन कार्यक्रमों से पूरा परिसर चुनाव के उमंग – उत्साह से भर उठा। युवा छात्राओं, प्रथम मतदाता छात्राओं,व महाविद्यालय के व्याख्याता ने चुनाव को लेकर अपने उत्साह और अनुभव को भी साक्षा किया। 

     जिलाधिकारी ने सभी से दिनांक 6. 11. 2025 को आवश्यक रूप से मतदान करने की अपील की व अपने परिजनों व आस – पड़ोस में प्रचार- प्रसार करने का निर्देश भी दिया।

     यूजकार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्रधानाध्यापक, स्वीप कोषांग के नोडल, डीपीओ आईसीडीएस, सिंगल विंडो नोडल, जिला शिक्षा पदाधिकारी,डीपीओ (शिक्षा), जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, महाविद्यालय की व्याख्यातागण व बड़ी संख्या में युवा छात्राएं उपस्थित थे।

संवाददाता : रमेश प्रसाद सिंह, बिहार

 

Related posts

Leave a Comment