राज्य की प्रतिभाओं को सम्मान देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

हिन्द न्यूज़, बिहार

     राज्य की प्रतिभाओं को सम्मान देते हुए आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 87 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे।

खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को नीतीश सरकार ने हमेशा सम्मान दिया है।

आज खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्रों के अलावा कई अन्य खिलाड़ियों को सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।

उक्त अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार, मंत्री जयंत राज, मंत्री सुरेन्द्र मेहता, सांसद कौशलेंद्र कुमार और विधान पार्षद श्रीमती रीना यादव समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment