हिन्द न्यूज़, बिहार
जिला समाहरणालय सभागार में संभावित बाढ़ से पूर्व की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी यशपाल सिंह मीणा ने की।
बैठक में अपर समाहर्ता विनोद कुमार सिंह, अपर समाहर्ता(आपदा) अरुण कुमार सिंह, सभी एसडीएम, बीडीओ, अंचलाधिकारी, नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी यशपाल सिंह मीणा ने निर्देश दिया कि बाढ़ से प्रभावित होने वाली पंचायतों की पहचान कर सूची तैयार की जाए एवं प्रभावित आबादी को अग्रिम सूचना दी जाए। समय रहते नावों की पर्याप्त व्यवस्था, पॉलिथीन शीट्स की उपलब्धता, सामुदायिक रसोई की योजना, एवं कंट्रोल रूम से सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
निदेश दिया गया कि पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर अनुश्रवण समिति की बैठक विपत्र पारित कर उसे सम्पूर्ति पोर्टल पर अपलोड किया जाए। उन्होंने आगे कहा कि राहत केंद्र और स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था दुरुस्त रखने पर भी बल दिया।
समीक्षा के दौरान तटबंध की मरम्मति,बाढ़ के दौरान नाव की पर्याप्त उपलब्धता, लाइफ जैकेट, पॉलीथिन शीट की उपलब्धता, सामुदायिक रसोई आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
बैठक का उद्देश्य बाढ़ से पूर्व सभी तैयारियों की गहन समीक्षा कर समन्वित कार्य योजना को लागू करना रहा।
संवाददाता : रमेश प्रसाद सिंह, बिहार
