जनोपयोगी योजनाओं का चयन कर त्वरित क्रियान्वयन करें : प्रभारी मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव

हिन्द न्यूज़, बिहार

     मंत्री उर्जा तथा योजना एवं विकास विभाग- सह-प्रभारी मंत्री, वैशाली जिला बिजेंद्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के जिला स्तरीय संचालन समिति बैठक आज समाहरणालय सभा कक्ष में बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु जनप्रतिनिधियों तथा पदाधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय और संवाद पर बल दिया गया।

बैठक में सभी नगर निकायों में वित्तीय वर्ष 2024 – 25 की कार्यरत योजनाओं की समीक्षा की गई। इसके साथ ही 2025 – 26 के लिए प्राप्त आवंटन से तीन गुना अधिक योजनाओं के चयन की स्वीकृति दी गई।

प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिया कि योजना के अनुसार अनुशंसा प्राप्त करके योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करते हुए शीघ्र योजनाओं को कार्यान्वित कराया जाए।

शहरों के सर्वांगीण विकास के लिए लाई गई इस योजना के तहत शहरी क्षेत्र में नाला, पार्क, तालाब, घाट का सौंदर्यीकरण आदि के कार्य कराए जा रहे हैं।

विदित है कि इस योजना के कार्यान्वयन हेतु वित्तीय वर्ष 2025 -26 हेतु राज्य में 500 करोड़ रुपए कर्णांकित करते हुए कर्णांकित राशि के तीन गुना राशि की योजनाओं की कार्य योजना जिला स्तर पर तैयार का प्रावधान किया गया है।

मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के सफल एवं त्वरित कार्यान्वयन हेतु योजना की प्राथमिकता के निर्धारण जिला स्तरीय संचालन समिति द्वारा किया जाता है। इसके अध्यक्ष जिला के प्रभारी मंत्री होते हैं और जिला पदाधिकारी इस समिति के सदस्य सचिव होते हैं। साथ ही शहरी क्षेत्र के स्थानीय विधायक, जिला के सभी विधान पार्षद, पुलिस अधीक्षक, सभी नगर कार्यपालक पदाधिकारी और बुडको के कार्यपालक अभियंता समिति के सदस्य होते हैं।

वैशाली जिला में सात नगर निकाय हैं, जो नगर परिषद, हाजीपुर, नगर परिषद, लालगंज, नगर परिषद, महुआ, नगर परिषद, महनार, नगर पंचायत, गोरौल, नगर पंचायत, जंदाहा और नगर पंचायत पातेपुर है। 

जनसंख्या के आधार पर सभी नगर निकायों को मिलाकर कुल वितरित राशि 12.19 करोड़ रुपए है , जबकि इसके तीन गुनी राशि 36.58 करोड रुपए तक की अनुशंसा ली जा सकती है।

नगर परिषद हाजीपुर के लिए 6.07 करोड़, नगर परिषद लालगंज के लिए 1.39 करोड़, नगर परिषद महुआ के लिए 1.28 करोड़ ,नगर परिषद महनार के लिए 1.53 करोड़, नगर पंचायत गोरौल के लिए 64.40 लाख, नगर पंचायत जंदाहा के लिए 61.93 लाख और नगर पंचायत पातेपुर के लिए 63.74 लाख रुपए कर्णांकित किए गए हैं। इसके पहले प्रभारी मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

इसके बाद जिला पदाधिकारी यशपाल सिंह मीणा ने संचालन समिति के सभी सदस्यों तथा आगत अतिथियों का स्वागत किया और उन्हें इस योजना की प्रगति से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के जिला स्तरीय संचालन समिति के सदस्य के हाजीपुर के विधायक अवधेश सिंह, वैशाली के विधायक सिद्धार्थ पटेल, पातेपुर के विधायक लखेंद्र रौशन, महुआ के विधायक मुकेश रौशन, लालगंज के विधायक संजय कुमार सिंह, महनार के विधायक श्रीमती बीना सिंह तथा पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा उपस्थित थे। इस अवसर पर सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

संवाददाता : रमेश प्रसाद सिंह, बिहार

Related posts

Leave a Comment