दीव की बुचरवाडा सरकारी विद्यालय में ‘संविधान दिवस’ को बडी ही आन, बान और शान से मनाया गया

हिन्द न्यूज़, दीव

भारत सरकार के सामाजिक न्याय और सहकारिता मंत्रालय के दिशानिर्देश और संघ प्रदेश दादरा और नगर हवेली तथा दमण एवं दीव के प्रशासक प्रफुल पटेल के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में देश के ७५वें संविधान दिवस पर दीव स्थित सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुचरवाडा के सभाकक्ष में संविधान के रचयिता स्व. डो बाबा साहेब आंबेडकर जी की तसवीर पर विद्यालय के आचार्य आरीफ लाखावाला और साथी शिक्षकों नें पुष्पमाला पहनाकर और दीप प्रज्वलित कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

विद्यालय के आचार्य आरीफ ने अपने प्रासंगिक उद्बोधन में संविधान की महत्ता को बताया। विद्यालय के अर्थशास्त्र के शिक्षक हर्षद मकवाना नें संविधान की आत्मा उद्देशिका का वाचन किया। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक मनीष स्मार्ट नें संविधान की विस्तृत जानकारी देते हुए बडी संख्या में उपस्थित विद्यार्थियों को बताया कि ‘संविधान भारत का सर्वोच्च कानून है। यह एक लिखित दस्तावेज है जो सरकार और उसके संगठनों के मौलिक बुनियादी संहिता, संरचना, प्रक्रियाओं, शक्तियों और कर्तव्यों और नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों का निर्धारण करने वाले ढांचे को निर्धारित करता है।’ कार्यकम की संचालिका सुश्री प्रतिभाबहन स्मार्ट नें सभी कों संविधान की शपथ दिलाई । संविधान दिवस को आन, बान और शान के साथ मनाने में विद्यालय के सभी शैक्षिक और बिनशैक्षिक स्टाफ का सक्रिय सहयोग रहा।

संवाददाता : विजयलक्ष्मी पंड्या, दीव

Related posts

Leave a Comment