गया नगर निगम के पूर्व मेयर प्रत्याशी देवानंद पासवान ने हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ( सेक्युलर) बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम माँझी के ऊपर कसा तंज कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जैसे पलटू राम

हिन्द न्यूज, बिहार

नगर निगम के पूर्व मेयर प्रत्याशी देवानंद पासवान ने कहा कि आज जिस तरह से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का गरीब संपर्क यात्रा निकाला जा रहा है कहीं ना कहीं महागठबंधन से नाराज होकर ये यात्रा निकाला जाए रहा है जिस तरह से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा समाधान यात्रा निकाला गया है यह समाधान यात्रा गरीबों के लिए नहीं है यह समाधान केवल प्रशासनिक अधिकारियों के लिए है। वहीं बिहार में शराबबंदी को विफल बताते हुए मीडिया से बताया कि शराब बंदी एक मज्जाक बनकर रह गया है जिसमे सिर्फ गरीबों को पकड़ा जा रहा है शराब माफिया के द्वारा पुलिस को हफ़्ता बांध दिया गया है। जिससे शराब कारोबारियों को पुलिस पकड़ने में सक्षम नही है। उन्होंने बताया कि बिहार में विकास की रफ्तार रुक गई है। क्योंकि जंगल राज का पूर्ण रूप से प्रारंभ हो गया और भोले भाले लोगों को फसाया जाता है और दोषियों को बख्शा जाता है। आज बिहार मे शराब कारोबारियों फल रहा है। उन्होंने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिस तरह से पलटू राम के नाम विख्यात हैं उसी तरह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी पलटू राम का पार्ट 2 बन चुके हैं

Related posts

Leave a Comment