घरेलू उपभोक्ताओं को अंतरराष्ट्रीय कीमतों में उतार-चढ़ाव से बचाने के लिए भारत सरकार ने उत्पाद शुल्क (Excise Duty) में कमी की है, ताकि कीमतों में वृद्धि न हो : सुजाता शर्मा

हिन्द न्यूज़, दिल्ली 

▶️इन प्रयासों के बावजूद पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर रखी गई हैं, जिसके चलते तेल विपणन कंपनियों (OMCs) को दोनों ईंधनों पर अंडर-रिकवरी हो रही है।

▶️घरेलू बाजार में ATF और #डीजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार ने निर्यात शुल्क (Export Levy) भी लगाया है। नागरिकों से अपील है कि पैनिक बाइंग से बचें।

▶️प्राकृतिक गैस के मामले में घरेलू उपभोक्ताओं और #CNG परिवहन के लिए 100% आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। साथ ही #PNG नेटवर्क के विस्तार के लिए भी कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

▶️मार्च महीने में लगभग 3.25 लाख नए गैस कनेक्शन दिए गए, जबकि करीब 2.85 लाख नए कनेक्शन जारी किए गए और लगभग 3.5 लाख उपभोक्ताओं ने नए कनेक्शन के लिए पंजीकरण कराया।

▶️#LPG के संदर्भ में, भारत की आयात निर्भरता लगभग 60% है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सऊदी CP बेंचमार्क में वृद्धि के बावजूद, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

-सुजाता शर्मा, संयुक्त सचिव, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय

Related posts

Leave a Comment