हिन्द न्यूज़, राजस्थान
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार के सफल दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरकार की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने हेतु प्रदेश सरकार में सहकारिता मंत्री गौतम दक ने बड़ी सादड़ी विधानसभा क्षेत्र में रथयात्रा का शुभारंभ किया।
इस रथयात्रा के माध्यम से विकास कार्यों, सुशासन, पारदर्शिता, जनहितकारी योजनाओं एवं प्रदेश की प्रगति से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों की जानकारी आम नागरिकों तक पहुँचाई जा रही है।
इस दौरान विधानसभा प्रभारी बद्रीलाल जाट, विधानसभा संयोजक नरेंद्र सिंह सारंगदेवोत, जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा, मंडल अध्यक्ष तुलसीराम शर्मा, पूरण अहीर, भेरुलाल गाडरी, धनपाल मेहता सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
