सांगोद में विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास करते हुए ओम बिरला

हिन्द न्यूज़, कोटा     

         संसदीय क्षेत्र कोटा के सांगोद में विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में ओम बिरला उपस्थित हुए। जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामुदायिक भवन और पार्क जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़े 29 करोड़ रुपए के कार्य क्षेत्रवासियों को समर्पित किए। सांगोद के सर्वांगीण विकास के लिए हम दृढ़ प्रतिबद्धता और निरंतर प्रयास के साथ कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में क्षेत्र में 600 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाएं प्रगति पर हैं, जो आने वाले समय में सांगोद के विकास की दिशा और गति दोनों को नई ऊंचाइयाँ देंगी।

इस अवसर पर ‘सुपोषित माँ अभियान’ के अंतर्गत गर्भवती माताओं को पोषण किट वितरित की गईं। ‘स्वस्थ माँ-स्वस्थ शिशु’ इस अभियान का मूल मंत्र है। बीते छह वर्षों में इस पहल से हजारों परिवारों तक पोषण और स्वास्थ्य सुरक्षा पहुंची है।

कार्यक्रम में राष्ट्रनायक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर आयोजित ‘यूनिटी मार्च’ में भी सहभागिता की। पटेल जी के एकता, अनुशासन और राष्ट्रधर्म के आदर्श हमें निरंतर प्रेरित करते हैं। आइए, संकल्प लें कि एकता और राष्ट्रहित सदैव सर्वोपरि रहेगा, और हम सभी मिलकर एक सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समावेशी भारत के निर्माण में अपना योगदान देंगे।

Related posts

Leave a Comment