विधानसभा आम निर्वाचन 2025 में उपयोग हेतु इवीएम एवं वीवीपीएटी की कमिश्निंग का कार्य शुरू

हिन्द न्यूज़, बिहार 

   आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की दिशा में वैशाली जिले में तैयारी अंतिम चरण में है। बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 हेतु वैशाली जिले के सभी आठ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान के लिए उपयोग की जाने वाली इवीएम एवं वीवीपीएटी की कमिश्निंग का कार्य आठ विभिन्न केन्द्रों पर शुरू हो गया है। इवीएम कमिश्निंग की प्रक्रिया निर्वाची पदाधिकारी के स्तर से की जाती है जिसमें बैलट यूनिट में वैलेट पेपर लगाना , कंट्रोल यूनिट में अभ्यर्थियों की संख्या सेट करना तथा वीवीपैट में अभ्यर्थियों का निर्वाचन चिन्ह सेट करने का कार्य किया जाता है। इसके पश्चात सभी इवीएम मशीनों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के आलोक में एड्रेस टैग एवं पिक पेपर सील से सील किया जाता है । उक्त कार्य चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशियों अथवा उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया जाता है। जिले में आठ विभिन्न केंद्र पर किया जा रहा है जिसकी सूची निम्नवत है ।

123 हाजीपुर विधानसभा क्षेत्र आईटीआई हरिवंशपुर बालक हाजीपुर, 124 लालगंज विधानसभा क्षेत्र अवध बिहारी सिंह महाविद्यालय लालगंज, 125 वैशाली विधानसभा क्षेत्र श्री महावीर तीर्थंकर उच्च विद्यालय वैशाली , 126 महुआ विधानसभा क्षेत्र निरशु नारायण महाविद्यालय सिंघाड़ा महुआ, 127 राजापाकर विधानसभा क्षेत्र सुरक्षित संत कबीर महंत रविंद्र दास ब्रह्मचारी महाविद्यालय भलुई राजापाकर, 128 राघोपुर विधानसभा क्षेत्र आईटीआई बालक हरिवंशपुर हाजीपुर, 129 महनार विधानसभा क्षेत्र बालक उच्च विद्यालय महनार , 130 पातेपुर विधानसभा क्षेत्र सुरक्षित उत्क्रमित मध्य विद्यालय पातेपुर बी आर सी प्रांगण में कमिश्निंग का कार्य पूर्ण हो जाने के उपरांत रैंडम तरीके से चुनकर 5% बैलट यूनिट कंट्रोल यूनिट एवं वीवीपीएटी में 1000 मत दिया जाता है। दिए गए वोट का इलेक्ट्रॉनिक गिनती तथा वीवीपीएटी की पर्ची से मिलान कर संतुष्ट हो लिया जाता है कि सभी मशीन सही तरीके से कार्य कर रही है। कमिश्निंग के उपरांत सभी मशीनों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के आलोक में मतदान में भाग ले रहे प्रत्याशियों अथवा उनके प्रतिनिधियों के समक्ष स्ट्रांग रूम में सील कर दिया जाता है। जहां से वह मतदान के दिन प्रत्याशियों अथवा उनके प्रतिनिधियों के उपस्थिति में स्ट्रांग रूम से निकलकर पोलिंग बूथ के लिए भेज दिया जाता है।

संवाददाता : रमेश प्रसाद सिंह, बिहार

Related posts

Leave a Comment