निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव की तैयारी : मास्टर ट्रेनर्स को मिला विशेष प्रशिक्षण

हिन्द न्यूज़, बिहार

      वैशाली जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, वैशाली के निर्देशानुसार के आलोक में जिला प्रशिक्षण कोषांग द्वारा आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 की तैयारियों के तहत मास्टर ट्रेनर्स का जिला स्तरीय 01 दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार को राय वीरेंद्र सिंह महाविद्यालय हाजीपुर, सभागार, में शुरुआत की गई। 

      प्रशिक्षण के मुख्य प्रशिक्षक ने बताया कि वैशाली जिला स्तरीय 01 दिवसीय प्रशिक्षण में दो शिफ्ट में जिले के कुल 100 नामित मास्टर ट्रेनर्स भाग लेंगे। जिन्हें प्रति सत्र 50 – 50 प्रशिक्षकों को बारी- बारी से प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण का संचालन जिला आपूर्ति पदाधिकारी- सह -नोडल प्रशिक्षण कोषांग अनु कुमारी, , प्रभारी उपनिर्वाचन पदाधिकारी वैशाली‌ मिल्की सिन्हा, कौसर परवेज खान,(बीआरसी ,गरौल) रंजीत कुमार झा (प्रधान शिक्षक)अनुभवी जिला मास्टर ट्रेनर्स द्वारा किया जा रहा है।

      इस मौके पर नोडल पदाधिकारी , अनु कुमारी -सह -जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया जा रहा है, उन्होंने आगे कहा कि प्रशिक्षण में विशेष रूप से ईवीएम (EVM) हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग, मॉक पोल, निर्वाचन संबंधी विभिन्न प्रपत्रों की प्रविष्टि तथा मतदान पदाधिकारियों के कर्तव्यों एवं दायित्वों आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

     इस अवसर पर उपस्थित प्रभारी उप निर्वाचन पदाधिकारी ,वैशाली , श्रीमती मिल्की सिन्हा ने मास्टर ट्रेनर्स को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक मास्टर ट्रेनर की जिम्मेदारी है कि वे निर्वाचन प्रक्रिया की बारीकियों को गहराई से समझकर अन्य मतदानकर्मियों को प्रशिक्षित करें। ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारू रूप से संपन्न हो सके। उन्होंने आगे कहा कि वीवीपैट, पीठासीन पदाधिकारी के कार्य, मतदान केंद्र पर बरती जाने वाली सावधानी आदि से प्रशिक्षुओं को अवगत कराया।

संवाददाता : रमेश प्रसाद सिंह, बिहार

Related posts

Leave a Comment