हिन्द न्यूज़, बिहार
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वैशाली जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह के मार्गदर्शन में गोरौल प्रखंड के चकव्यास स्थित हॉकी ग्राउंड में ‘अस्मिता लीग’ का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मेरा युवा भारत वैशाली एवं खेलो इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए एथलेटिक्स प्रतियोगिता तथा कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एथलेटिक्स के तहत 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़ की प्रतियोगिताएं अंडर-13, अंडर-18 एवं 18 प्लस वर्गों में आयोजित की गईं। वहीं मनोरंजन गतिविधि के रूप में आसपास के क्षेत्रों की महिलाओं एवं जीविका समूह की महिलाओं के बीच कबड्डी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए खेल भावना का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिताओं में बालिकाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंडर-13 वर्ग के 400 मीटर दौड़ में अनिशा कुमारी प्रथम, सुरभि रानी द्वितीय तथा राजनंदिनी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर-13 के 200 मीटर दौड़ में अनुराधा कुमारी प्रथम, रितिका सिंह द्वितीय तथा अंजली कुमारी तृतीय रहीं। वहीं अंडर-13 के 100 मीटर दौड़ में अनुराधा कुमारी प्रथम, चहक फातिमा द्वितीय तथा पूजा कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।
18 प्लस वर्ग के 200 मीटर दौड़ में मनीषा कुमारी प्रथम, मुस्कान कुमारी द्वितीय तथा ब्यूटी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। 100 मीटर दौड़ में दीपा कुमारी प्रथम, तनु कुमारी द्वितीय तथा वीणा कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं 400 मीटर दौड़ में दीपिका राज प्रथम, कंचन कुमारी द्वितीय तथा किरण कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।
अंडर-18 वर्ग के 400 मीटर दौड़ में रानी कुमारी प्रथम, राजलक्ष्मी कुमारी द्वितीय तथा रिया रानी तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर-18 के 200 मीटर दौड़ में जिया कुमारी प्रथम, आरती कुमारी द्वितीय तथा रानी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं अंडर-18 के 100 मीटर दौड़ में प्रीति कुमारी प्रथम, अनन्या कुमारी द्वितीय तथा हंसिका कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।
इस आयोजन में शिक्षा विभाग की महिलाओं, छात्राओं, जीविका समूह की महिलाओं तथा खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर की महिला एथलीट्स ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजन को सफल बनाने में मेरा युवा भारत वैशाली के स्वयंसेवकों एवं भारत वालंटियर्स ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के अंत में उपनिदेशक सुश्री श्वेता सिंह द्वारा सभी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिला खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाण पत्र एवं टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया।
संवाददाता : रमेश प्रसाद, सिंह बिहार*
