हिन्द न्यूज़, राजस्थान
भाजपा नागौर देहात द्वारा आज भारत रत्न लौहपुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर ‘सरदार 150 यूनिटी मार्च’ पद यात्रा का आयोजन जिला अध्यक्ष श्रीमती सुनीता माहेश्वरी के नेतृत्व में नावा विधानसभा के कुचामन शहर मंडल में किया गया।
इस अवसर पर राजस्थान सरकार में राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी, जिला प्रमुख भागीरथ चौधरी, कार्यक्रम जिला संयोजक सुरेन्द्र सिंह कांसेडा, जिला महामंत्री नवनील गौड़, जिला महामंत्री देवीलाल कुमावत, जिला महामंत्री किशन भींचर, जिला उपाध्यक्ष राजेश गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष सुनील चौधरी, जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह पलाड़ा, कार्यक्रम सह संयोजक राजेन्द्र सिंह, सु राजश्री खांडल, कुचामन सभापति सुरेश सिखवाल, स्थानीय मंडल अध्यक्ष बाबूलाल कुमावत, जिला सोशल मीडिया संयोजक रोहित सैन सहित सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
