हिन्द न्यूज़, छत्तीसगढ़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के नवीन भवन का लोकार्पण किया गया।
यह भव्य भवन न केवल स्थापत्य की दृष्टि से अद्वितीय है, बल्कि संवाद, समावेशिता और सुशासन के भारतीय आदर्शों का सजीव प्रतीक भी है जो राज्य की लोकतांत्रिक यात्रा के इतिहास में एक गौरवपूर्ण अध्याय के रूप में दर्ज होगा।
छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की रजत जयंती के इस ऐतिहासिक अवसर पर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने एक ऐसे लोकतांत्रिक संस्थान को प्राप्त किया है, जो आधुनिक तकनीक और विशिष्ट वास्तुकला का संगम है।
मुझे विश्वास है कि इस भवन में होने वाले विचार-विमर्श, बहस और निर्णय राज्य में विकास, समृद्धि और खुशहाली के नए आयाम स्थापित करेंगे तथा “विकसित भारत” के सपने को साकार करने में छत्तीसगढ़ की भूमिका को और सशक्त बनाएंगे।
लोकतांत्रिक संस्थाएँ तभी प्राणवान रहती हैं जब उनमें जनता की आकांक्षाएँ और जनमत का सम्मान झलके।
यह नया विधानसभा भवन, मर्यादा, संवाद और सेवा की उस परंपरा को आगे बढ़ाएगा जो भारतीय लोकतंत्र की आत्मा है।
इस समयबद्ध निर्माण कार्य में उत्कृष्ट समर्पण और कौशल प्रदर्शित करने वाले सभी श्रमिकों, इंजिनियर्स तथा संबंधित संस्थाओं को हृदय से साधुवाद एवं आभार।
छत्तीसगढ़ की जनता, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और संपूर्ण विधायक दल को मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ। मुझे विश्वास है कि यह भवन राज्य की प्रगति, जनसेवा और लोकतांत्रिक आदर्शों का उज्ज्वल केंद्र बनेगा।
