महनार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी, महनार – सह – अनुमंडल पदाधिकारी, महनार तथा संबंधित सहायक निर्वाची, व संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए

हिन्द न्यूज़, बिहार

     वैशाली जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह द्वारा आगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारी के क्रम में 129 – महनार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हेतु डिस्पैच सेंटर, राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय, बालक, महनार, का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 129 – महनार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी,महनार – सह – अनुमंडल पदाधिकारी, महनार तथा संबंधित सहायक निर्वाची, व संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए हैं।

   जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि मतदान दलों के डिस्पैच एवं ईवीएम रिसीविंग से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियाँ समयबद्ध तरीके से तथा पूर्ण जिम्मेदारी के साथ सुनिश्चित की जाएँ। उन्होंने आगे विशेष रूप से कहा कि डिस्पैच सेंटर पर मतदान कार्मिकों के डिस्पैच, वाहनों की पार्किंग, नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था एवं अन्य सभी प्रबंध सुव्यवस्थित और समय पर किए जाएँ। ताकि निर्वाचन कार्य निर्विघ्न रूप से संपन्न हो सके।डिस्पैच सेंटर पर ईवीएम/वीवीपैट के सुरक्षित रख-रखाव हेतु स्ट्रांग रूम व 129 – महनार विधानसभा क्षेत्र के वाहन कोषांग हेतु स्थल भी चिन्हित किया गया। साथ ही, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ,महनार सह अनुमंडल पदाधिकारी, महनार को अपने पर्यवेक्षण में आवश्यक व्यवस्था को सुनिश्चित कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इसके अतिरिक्त डिस्पैच सेंटर पर विद्युत, पेयजल, शौचालय , चारदीवारी,व अन्य मरम्मती कार्य आदि की समुचित व्यवस्था यथाशीघ्र सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को भी निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी महनार, विशेष कार्य पदाधिकारी, सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी,महनार , अंचल अधिकारी, महनार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, महनार व अन्य संबंधित पदाधिकारी, व अन्य कर्मी उपस्थित थे।

संवाददाता : रमेश प्रसाद सिंह, बिहार

Related posts

Leave a Comment