हिन्द न्यूज़, वैशाली
जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ने अपने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में महुआ / हाजीपुर आदि सड़को का निरीक्षण किया। उन्होंने अपने कार्यालय कक्ष में बैठक आहुत करते हुए उपस्थित, पथ निर्माण विभाग,,ग्रामीण निर्माण विभाग, बुडको एवं कार्यकारी एजेंसी को स्पष्ट आवश्यक दिशा निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए और इसे निर्धारित अवधि के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किया जाए। उन्होंने आगे कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर अविलंब उन्हें सूचित किया जाए। ताकि कार्य निर्बाध रूप से जारी रह सके। उन्होंने आगे यह भी कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विदित हो कि हाजीपुर में जल जमाव के कारण जिला पदाधिकारी द्वारा गत दिवस भी समीक्षा बैठक की गई थी। बैठक में स्ट्रांग वॉटर ड्रेनेज सिस्टम के कार्य जल निकासी हेतु नाले का निर्माण आदि योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। वर्तमान में जल जमाव की समस्या से निजात हेतु 12 जल निकासी मशीन, 59 छोटे बड़े -पंप- 24 ×7 कार्यरत है। कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद द्वारा बैठक के दौरान जानकारी दी गई कि नगर परिषद हाजीपुर क्षेत्र नारायण पंडित के घर से जगदंबा स्थान तक नाला एवं पीसीसी सड़क निर्माण कार्य, नगर परिषद हाजीपुर क्षेत्र अंतर्गत अनजान पीर मदरसा चौक से बिंद टोली होते हुए निचली रोड तक नाला एवं पीसीसी सड़क निर्माण कार्य, नगर परिषद हाजीपुर क्षेत्र अंतर्गत नखास चौक चौराहा से वीरेंद्र नारायण सिंह पी पी के घर तक नाला एवं पीसीसी सड़क निर्माण कार्य, वार्ड नंबर 41 में बनारस पट्टी से 74 रामस्वरूप चौक होते हुए जदुवा महात्मा गांधी पथ NH तक पीसीसी पथ एवं भूगर्भ नाला निर्माण, नगर परिषद हाजीपुर क्षेत्र अंतर्गत अनवरपुर चौक से डाक बंगला चौक तक नाला निर्माण कार्य, नगर परिषद हाजीपुर क्षेत्र अंतर्गत मड़ई चौक से भवानी चौक तक नाला निर्माण कार्य , नगर परिषद हाजीपुर क्षेत्र अंतर्गत थाना चौक से गांधी चौक तक नाला निर्माण कार्य प्राप्त, नगर परिषद हाजीपुर क्षेत्र अंतर्गत पासवान चौक से राम प्रसाद चौक होते हुए सर्किट हाउस के पीछे मुख्य नाला तक नाल निर्माण, नगर परिषद हाजीपुर क्षेत्र का अंतर्गत शाहिद बनी राय भगत जी चौक से महिला आईटीआई हरिवंशपुर तक नाला निर्माण कार्य, नगर परिषद हाजीपुर क्षेत्र अंतर्गत चौहट्टा चौक से मानिक कंपलेक्स होते हुए मामू भांजा पोखर तक नाला निर्माण कार्य, वार्ड नंबर 41 में चौरसिया चौक से बड़ी यूसुफपुर जगदंबा स्थान देव कुमार चौरसिया के घर होते हुए बसंत विहार लाइन होटल तक एवं छोटी यूसुफपुर कन्या मध्य विद्यालय न तक पीसीसी पथ एवं भू गर्भ नाला निर्माण, नगर परिषद हाजीपुर क्षेत्र के डाक बंगला से रामबालक चौक तक मुख्य नाला निर्माण कार्य, होने है। जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह द्वारा योजनाओं की भी समीक्षा की गई।इसके साथ ही ग्रामीण निर्माण विभाग, पथ निर्माण विभाग, वुड को, एच एसपी के कार्य प्रगति वह लंबित कार्यों की समीक्षा की गई।
सडक व स्ट्रांम वॉटर ड्रेनेज सिस्टम के निर्माण से जाम और प्रदूषण से मिलेगी मुक्ति, शहर के विकास को मिलेगी गति
वर्तमान में शहर का बस अड्डा, जो अत्यधिक भीड़भाड़ और संकीर्ण सड़कों के कारण जाम, पार्किंग और प्रदूषण जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बनता है। इसके निर्माण से वैशाली शहर को जाम और प्रदूषण की समस्या से काफी राहत मिलेगी। यह शहर के विस्तारीकरण एवं समुचित यातायात व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जिला पदाधिकारी वैशाली, द्वारा उपरोक्त सभी योजनाओं की योजना वर समीक्षा की गई एवं निर्देश दिया गया। जनहित में सभी योजनाओं को यथाशीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए ।साथ ही साथ नगर परिषद हाजीपुर क्षेत्र में किसी भी परिस्थिति में जल जमाव की समस्या बर्दाश्त नहीं की जाएगी । यदि किसी भी लापरवाही के कारण जल जमाव की स्थिति उत्पन्न होती है तो संबंधित पदाधिकारी पर नियमाकूल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उक्त समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह द्वारा यह निर्देशित किया गया कि हाजीपुर शहर में जो नाला अतिक्रमित है उसे विशेष अभियान चला कर अतिक्रमण मुक्त कराना सुनिश्चित किया जाए समीक्षा बैठक में विशेष कार्य पदाधिकारी, परियोजना निदेशक बुडको, वैशाली, नगर कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद हाजीपुर ,डीपीओ नमामि गंगे वैशाली, सहित नगर परिषद हाजीपुर की टीम एवं बुडको वैशाली की पूरी टीम उपस्थित थे।
संवाददाता : रमेश प्रसाद सिंह, बिहार
