हिन्द न्यूज़, बिहार
वैशाली जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ,भा.प्र.से. (2016) ने जिलाधिकारी का पदभार संभाल लिया। निवर्तमान जिला पदाधिकारी यशपाल सिंह मीणा से उन्होंने पदभार ग्रहण किया।
निवर्तमान जिला पदाधिकारी यशपाल सिंह मीणा ने जिला पदाधिकारी श्री वर्षा सिंह को पुष्प गुच्छ देखकर स्वागत किया।
उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नए जिला पदाधिकारी प्रभावी तरीके से वैशाली के जिलाधिकारी के रूप में अपनी कार्य कुशलता से विकास पथ पर अग्रसर रहते हुए वैशाली को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। इसके लिए उन्होंने बधाई और शुभकामनाएं दी।
पदभार ग्रहण करने के बाद नव पदस्थापित जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ने बताया कि जिले में चल रहे विकास कार्यों में गति लाना तथा सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ अंतिम आदमी तक पहुंचना हमारी प्राथमिकता है।
साथ भारत निर्वाचन आयोग के आयोग के दिशा निर्देश पर जिले में स्वच्छ एवं पारदर्शी निर्वाचन कार्य संपादित कराया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि एक उतरदायी शिकायत निवारण तंत्र विकसित की जाएगी। जिसमें आम जनों की शिकायतों का त्वरित निवारण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। उन्होंने जनता से संवाद रखते हुए पारदर्शी प्रशासन देने की बात कही।
विदित हो कि 2016 बैच के आईएएस अधिकारी और नवपदस्थापित जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह नगर एवं आवास विभाग में अपर सचिव के पद पर थीं।निवर्तमान जिलाधिकारी यशपाल सिंह मीणा का का पदस्थापन जल संसाधन विभाग, बिहार सरकार में अपर सचिव के पद पर हुआ है।
पदभार ग्रहण करने के अवसर पर अपर समाहर्ता विनोद कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त कुंदन कुमार, अपर समाहर्ता (आपदा) अरुण कुमार सिंह अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) श्री एहसान अहमद, डीपीआरओ, वरीय कोषागार पदाधिकारी सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी थे।
संवाददाता : रमेश प्रसाद सिंह, बिहार
