जन जाति गौरव दिवस के उपलक्ष में बुचरवाडा हाइस्कूल में सामुदायिक भोज का हुआ आयोजन 

हिन्द न्यूज़, दीव 

     जनजातीय गौरव दिवस, भारत के स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय समुदायों के योगदान को सम्मानित करने के लिए हर साल 15 नवंबर को मनाया जाता है. यह दिन बहादुर आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों की याद में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद, आने वाली पीढ़ियों को देश के लिए इनके बलिदानों के बारे में बताना और उनकी साहस और देश प्रेम की भावना को याद करने के साथ जन जातियों की प्रथाएं, परंपराओं, व्यंजनों के बारे में छात्रों को अवगत कराना है।उसी कड़ी में आज सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुचरवाडा में आचार्य आरीफ लाखावाला के नेतृत्व और ‘जनजाति गौरव दिवस’ की नोडल अधिकारी सुश्री प्रतिभा बहन स्मार्ट के मार्गदर्शन में जन जाति समुदाय के प्रतिनिधि इकबाल सिद्दी और नुरमोहम्मद सिद्दी को आमंत्रित करके उनके साथ सामुदायिक भोज का आयोजन किया गया। इस सामुदायिक भोज में साथी शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति रहीं।

संवाददाता : विजयलक्ष्मी पंड्या, दीव

 

Related posts

Leave a Comment