हिन्द न्यूज़, दीव
समग्र देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वी जन्म जयंती ‘जनजाति गौरव दिवस’ कों पखवाड़े के रूप में मनाया गया। संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली तथा दमण-दीव के माननीय प्रशासक प्रफुल पटेल के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में दीव ज़िले की सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के द्वारा विद्यालय के आचार्य आरीफ लाखावाला की अगुवाई में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से पुरस्कृत एवं जनजाति पखवाड़े के नोडल अधिकारी सु. प्रतिभा बहन स्मार्ट ने अपने सहयोगी साथी शिक्षकों के साथ दीव शहर स्थित सीद्दी कोलोनी में जनजाति समाज के लोगों के साथ ‘ओटला परिषद’ की उसमें आचार्य श्री आरीफ लाखावाला ने दीव में निवास कर रहे जनजाति समाज के इतिहास की जानकारी ली और उनकी जीवनशैली को समझा।
नोडल अधिकारी सुश्री प्रतिभा बहन स्मार्ट और शिक्षिका श्रीमती जयश्री बहन कापड़िया ने जनजाति समाज के बच्चों और विशेष तौर पर बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया।
