वैशाली जिले अन्तर्गत चेहराकलां प्रखंड प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित हुआ।

हिन्द न्यूज़, बिहार 

      वैशाली जिले अन्तर्गत चेहराकलां प्रखंड प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित हुआ। जिसमें से जिला प्रतिनियुक्त जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी सह चेहराकलां प्रखंड प्रभारी सह पर्यवेक्षक मो साजिद एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी बिनोद कुमार उपस्थित थे। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड उप प्रमुख तिलक देवी ने की।

चेहराकलां प्रखंड विकास पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी बिनोद कुमार ने प्रखंड प्रमुख अनीता देवी पर अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए पूर्व से निर्धारित तिथि एवं समयानुसार सद्भाव मडंप भवन चेहराकलां में कुल 16 पंचायत समिति सदस्यों में से 11 सदस्य सदन में उपस्थित हुए। जिन्हें प्रखंड विकास पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी बिनोद कुमार ने बताया कि विधिवत सभी जानकारी दी गई। अविश्वास प्रस्ताव के सभी विंदुओं पर बारी बारी विस्तारपूर्वक चर्चा की।जिसके उपरांत विधिवत मतदान की प्रक्रिया अपनाई गई। उपस्थित 11 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। इस मामले में जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी सह चेहराकलां प्रखंड प्रभारी सह पर्यवेक्षक मो साजिद ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 11 सदस्यों ने मतदान किया है।आज से अगले आदेश तक चेहराकलां प्रखंड प्रमुख का पद रिक्त हो गया ।

इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य प्रियंका राय,सीना मजहर, रेखा देवी, गणेश राय, यदुनंदन कुमार,पवन कुमार, रिंकु देवी, सनोज कुमार, प्रियंका कुमारी, रवि ऊं कुमार उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment