हिन्द न्यूज़, दिल्ली खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा शुरू की गई खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के लिए उत्पादन-लिंक्ड प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना, भारत के खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को मजबूत करने, वैश्विक बाजारों में भारतीय ब्रांडों को बढ़ावा देने और वैश्विक खाद्य विनिर्माण क्षेत्र में अग्रणी कंपनियां बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई एक महत्वपूर्ण पहल है। यह योजना वित्त वर्ष 2021-22 से वित्त वर्ष 2026-27 तक छह वर्षों की अवधि के लिए 10,900 करोड़ रुपये के कुल वित्तीय परिव्यय के साथ लागू की जा रही है। योजना का मुख्य…
Read MoreCategory: National
डॉ. जितेंद्र सिंह ने “मिशन कर्मयोगी” के तहत वैज्ञानिकों और शिक्षाविदों के लिए अपनी तरह का पहला “प्रशासनिक क्षमता विकास” कार्यक्रम लॉन्च किया, इसका उद्देश्य शिक्षा क्षेत्र के प्रमुखों को शासन-प्रशासन से जुड़े कौशल से लैस करना है
हिन्द न्यूज़, दिल्ली केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी; पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा प्रधानमंत्री कार्यालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री, डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज ‘वैज्ञानिकों और शिक्षाविदों के लिए प्रशासनिक क्षमता विकास’ पर अपनी तरह का पहला समर्पित कार्यक्रम लॉन्च किया। यह मिशन कर्मयोगी फ्रेमवर्क के तहत शिक्षा क्षेत्र के प्रमुखों को शासन-प्रशासन से जुड़े कौशल और निर्णय लेने की क्षमताओं से लैस करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। साधना सप्ताह” के एक विशेष सत्र में इस पहल की…
Read Moreबाबू जगजीवन राम को 119वीं जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई
हिन्द न्यूज़, दिल्ली बाबू जगजीवन राम की 119वीं जयंती पर, 5 अप्रैल, 2026 के दिन बाबू जगजीवन राम राष्ट्रीय फाउंडेशन और भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने नई दिल्ली के दिल्ली गेट पर स्थित बाबूजी की समाधि समता स्थल पर सुबह 7:30 बजे से 8:00 बजे के मध्य पुष्पांजलि अर्पित की और सुबह 9:30 बजे 6, कृष्णा मेनन मार्ग, नई दिल्ली में सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया। भारत के पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती मीरा कुमार, सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री बी.…
Read Moreघरेलू उपभोक्ताओं को अंतरराष्ट्रीय कीमतों में उतार-चढ़ाव से बचाने के लिए भारत सरकार ने उत्पाद शुल्क (Excise Duty) में कमी की है, ताकि कीमतों में वृद्धि न हो : सुजाता शर्मा
हिन्द न्यूज़, दिल्ली ▶️इन प्रयासों के बावजूद पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर रखी गई हैं, जिसके चलते तेल विपणन कंपनियों (OMCs) को दोनों ईंधनों पर अंडर-रिकवरी हो रही है। ▶️घरेलू बाजार में ATF और #डीजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार ने निर्यात शुल्क (Export Levy) भी लगाया है। नागरिकों से अपील है कि पैनिक बाइंग से बचें। ▶️प्राकृतिक गैस के मामले में घरेलू उपभोक्ताओं और #CNG परिवहन के लिए 100% आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। साथ ही #PNG नेटवर्क के विस्तार के लिए भी कई…
Read Moreईएमआरएस की उपलब्धियों का प्रदर्शन करते हुए, 1 अप्रैल को एनईएसटीएस मनाएगा अपना 8वां स्थापना दिवस
हिन्द न्यूज़, दिल्ली भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संगठन, राष्ट्रीय जनजातीय छात्र शिक्षा सोसाइटी (एनईएसटीएस), 1 अप्रैल, 2026 को डॉ. अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र, नई दिल्ली में अपना 8वां स्थापना दिवस मनाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, एनईएसटीएस देशभर में जनजातीय समुदायों के लिए शैक्षिक अवसरों को सुदृढ़ करने के अपने मिशन को आगे बढ़ा रहा है। संगठन को एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) की स्थापना, प्रबंधन एवं समर्थन करने तथा जनजातीय विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण एवं समग्र शिक्षा को बढ़ावा देने…
Read Moreसीएसआईआर-राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान संस्थान (निस्पर) ने एसटीआई नीति अनुसंधान को सुदृढ़ करने के लिए विज्ञान नगरी आंध्र प्रदेश के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
हिन्द न्यूज़, दिल्ली वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद् (सीएसआईआर)-राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान ने विज्ञान संचार को मजबूत करने और विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार (एसटीआई) नीति में सहयोगात्मक अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए विज्ञान नगरी आंध्र प्रदेश (एससीएपी) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस सहयोग का उद्देश्य साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण को आगे बढ़ाना, विज्ञान संचार पहलों के माध्यम से विज्ञान की सार्वजनिक समझ को बढ़ाना तथा अनुसंधान, प्रशिक्षण एवं जनसंपर्क में संयुक्त पहलों के माध्यम से एक मजबूत वैज्ञानिक पारिस्थितिकी…
Read Moreदमण गंगा नदी का पुनरुद्धार
हिन्द न्यूज़, दिल्ली गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की जानकारी के अनुसार, दमण गंगा नदी की गुणवत्ता में सुधार के लिए आवश्यक तकनीकी सुधारात्मक उपाय लागू किए जा रहे हैं। हालांकि, मेसर्स वापी ग्रीन एनवायरनमेंट लिमिटेड और अन्य बनाम आर्यवर्त फाउंडेशन के मामले में माननीय राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) के दिनांक 28.08.2019 के आदेश पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा रोक लगा दी गई है। इसके अतिरिक्त, “प्रदूषणकारी भुगतान” और “एहतियाती उपाय” सिद्धांतों का उल्लंघन करने वाले उद्योगों के खिलाफ निम्नलिखित कार्रवाई की गई है: गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (जीपीसीबी)…
Read Moreऔद्योगिक कचरे को सड़क निर्माण में इस्तेमाल करना भारत की सर्कुलर अर्थव्यवस्था के विजन की कुंजी है – डॉ. एन. कलाइसेल्वी
हिन्द न्यूज़, दिल्ली स्थायी इंफ्रास्ट्रक्चर और सर्कुलर अर्थव्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, सीएसआईआर-केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-सीआरआरआई) सड़क निर्माण में अपशिष्ट फाउंड्री रेत (डब्ल्यूएफएस) के प्रभावी उपयोग के प्रयासों का नेतृत्व कर रहा है। इस पहल को आगे बढ़ाने के लिए, भारतीय फाउंड्रीमैन संस्थान (आईआईएफ) ने सीएसआईआर-सीआरआरआई और सुयोग एलिमेंट्स के साथ सीएसआईआर विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली में एक सहयोगात्मक अनुसंधान एवं विकास (आर एंड डी) समझौता किया है। यह समझौता वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग – डीएसआईआर की सचिव और सीएसआईआर की महानिदेशक…
Read Moreएनएचएआई ने ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए
हिन्द न्यूज़, दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। मई से जुलाई 2026 के बीच आयोजित होने वाला यह पाठ्यक्रम एनएचएआई के सफल शीतकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम और वर्तमान छह महीने के इंटर्नशिप पाठ्यक्रम पर आधारित है। इसका उद्देश्य छात्रों को भारत के सबसे बड़े राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्रणाली में सार्थक और व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है। एनएचएआई ने अब अपने ‘इंटर्नशिप कार्यक्रम’ का विस्तार करते हुए…
Read Moreराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने छत्तीसगढ़ में महासमुंद जिले की रोपवे दुर्घटना में एक महिला की मौत और 16 अन्य लोगों के घायल होने की घटना का स्वतः संज्ञान लिया
हिन्द न्यूज़, दिल्ली राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने उस मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें 22 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित खल्लारी माता मंदिर से लौटते समय रोपवे दुर्घटना में एक महिला की मृत्यु और सोलह अन्य के घायल होने की खबर है। बताया जाता है कि रोपवे का तार अचानक टूट गया और श्रद्धालुओं को ले जा रही ट्रॉली नीचे गिर गई। आयोग ने कहा है कि यदि समाचार रिपोर्ट में दी गई जानकारी सही है, तो यह पीड़ितों के मानवाधिकारों…
Read More