सीसीपीए ने गुमराह करने वाले विज्ञापनों और अनुचित व्यापार कार्य प्रणालियों के लिए दीक्षांत आईएएस और अभिमनु आईएएस कोचिंग सेंटरों पर आठ-आठ लाख रुपये का जुर्माना लगाया

हिन्द न्यूज़, दिल्ली       केन्‍द्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने उपभोक्ता संरक्षण कानून, 2019 के अंतर्गत गुमराह करने वाले विज्ञापनों, अनुचित व्यापार कार्य प्रणालियों और उपभोक्ता अधिकारों के उल्लंघन में लिप्त होने के लिए आईएएस दीक्षांत और आईएएस अभिमनु के खिलाफ अंतिम आदेश पारित किया है। प्रत्येक पर आठ-आठ लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह निर्णय उपभोक्ताओं को कानूनी संरक्षण प्रदान करने के लिए उनके अधिकारों की रक्षा और उन्‍हें बढ़ावा देने के लिए और यह सुनिश्चित करने के लिए लिया गया था कि किसी भी वस्तु…

Read More

राज कुमार अरोड़ा ने वित्तीय सलाहकार (रक्षा सेवाएं) का पदभार संभाला

हिन्द न्यूज़, दिल्ली      भारतीय रक्षा लेखा सेवा (आईडीएएस) के 1990 बैच के अधिकारी राज कुमार अरोड़ा ने 1 नवंबर, 2025 को वित्तीय सलाहकार (रक्षा सेवाएं) [एफएडीएस] का पदभार ग्रहण किया।  अरोड़ा को रक्षा अधिग्रहण, वित्तीय नीति, लेखांकन, लेखा परीक्षा, बजट और कार्मिक प्रबंधन के क्षेत्रों में गहरा अनुभव है। इस नियुक्ति से पहले, अरोड़ा रक्षा लेखा महानियंत्रक (सीजीडीए) के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने भारत सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है, जिनमें संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में अपर सचिव, रक्षा मंत्रालय के अधिग्रहण विभाग…

Read More

स्वच्छता और दक्षता के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय ने विशेष अभियान 5.0 चलाया

हिन्द न्यूज़, दिल्ली      प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार, पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय (एमडीओएनईआर) और उसके स्वायत्त संगठनों ने दो से 31 अक्टूबर 2025 तक विशेष अभियान 5.0 में सक्रिय रूप से भाग लिया। अभियान का मुख्य उद्देश्य मंत्रालय और इसकी संबद्ध संस्थाओं में स्वच्छता को संस्थागत रूप देना, स्थिरता को बढ़ावा देना तथा लंबित मामलों के कुशल निपटान को सुनिश्चित करना था। अभियान में चार मुख्य क्षेत्रों – ई-कचरे का निपटान, रिकॉर्ड प्रबंधन, स्थान का सर्वोत्तम उपयोग और त्वरित शिकायत निवारण…

Read More

राजभवन से ‘रन फॉर यूनिटी’ रैली का आयोजन

हिन्द न्यूज़, दिल्ली      प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में आज राजभवन से ‘रन फॉर यूनिटी’ रैली का आयोजन किया गया। यह आयोजन राष्ट्रीय एकता दिवस तथा भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में किया गया। रैली को विशेष सचिव, राज्यपाल, श्रीप्रकाश गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर राजभवन से रवाना किया। इससे पूर्व सरदार पटेल जी की प्रतिमा पर विशेष सचिव, राज्यपाल तथा अन्य अधिकारियों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। रैली में राजभवन के अधिकारी…

Read More

भारत माता के महान सपूत, लौह पुरुष, ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती एवं ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’

हिन्द न्यूज़, दिल्ली     भारत माता के महान सपूत, लौह पुरुष, ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती एवं ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के अवसर पर आज लखनऊ में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। : यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ  इस अवसर पर ‘एक भारत-आत्मनिर्भर भारत’ को समर्पित राष्ट्रीय एकता दौड़ (Run For Unity) का फ्लैग ऑफ भी किया। ‘रन फॉर यूनिटी’ देश के युवाओं के मन में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना का संचार करते हुए ‘नए भारत’ को एक सूत्र में…

Read More

भारतीय सेना ने इन्फैंट्री दिवस (79वां शौर्य दिवस) मनाया

हिन्द न्यूज़, दिल्ली      भारतीय सेना ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, नई दिल्ली में इन्फैंट्री दिवस, जिसे शौर्य दिवस के रूप में भी जाना जाता है, के अवसर पर एक भव्य पुष्पांजलि अर्पित की और इन्फैंट्री के शौर्य, बलिदान और अदम्य साहस को श्रद्धांजलि अर्पित की। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के अमर चक्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और राष्ट्र की सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले इन्फैंट्री सैनिकों के साहस और सर्वोच्च बलिदान को सम्मानित किया। इस समारोह में वरिष्ठ सैन्य अधिकारी, सेवारत…

Read More

आज मंगोलपुरी के छठ पार्क में आयोजित लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा की रौनक, श्रद्धा और दिव्यता का अनुभव किया।

हिन्द न्यूज़, दिल्ली      दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, सांसद योगेंद्र चंदोलिया और विधायक राजकुमार चौहान के साथ सम्मिलित होकर इस पावन पर्व की आभा में सहभागी बनी। छठ महापर्व की यह उज्ज्वल परंपरा आज संपूर्ण दिल्ली में नई ऊर्जा, आशा और उत्साह का संचार कर रही है। छठी मैया से प्रार्थना है कि उनकी असीम कृपा से दिल्ली सदा सुखी, समृद्ध और प्रगतिशील रहे। हर घर में उजाला, हर दिल में विश्वास, और हर जीवन में नई ज्योति बनी रहे।

Read More

आईएनएस सतलज ने मॉरीशस में जल सर्वेक्षण पूरा किया

हिन्द न्यूज़, दिल्ली      आईएनएस सतलुज ने मॉरीशस हाइड्रोग्राफिक सर्विस के साथ मिलकर एक संयुक्त जल सर्वेक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया, जिसमें लगभग 35,000 वर्ग समुद्री मील का विस्तृत क्षेत्र शामिल था। यह सर्वेक्षण भारत और मॉरीशस के बीच मौजूदा एमओयू के तहत राष्ट्रीय एजेंसियों के गहन समन्वय से आयोजित किया गया। यह पहल समुद्री चार्टिंग, तटीय विनियमन, संसाधन प्रबंधन और दीर्घकालिक पर्यावरणीय नियोजन में महत्वपूर्ण योगदान देगी, जिससे मॉरीशस के ब्लू इकोनॉमी के लक्ष्यों को समर्थन मिलेगा। मिशन के क्षमता-निर्माण प्रयासों के अंग के रूप में, आधुनिक जल सर्वेक्षण…

Read More

प्रधानमंत्री ने छठ पूजा के संध्या अर्घ्य अनुष्ठान पर शुभकामनाएं दीं

हिन्द न्यूज़, दिल्ली  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देशवासियों को छठ पूजा के संध्या अर्घ्य के पवित्र अनुष्ठान के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।  मोदी ने इस अवसर पर छठी मैया को समर्पित भक्ति गीत भी साझा किये। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में मोदी ने लिखा: “देशभर के अपने परिवारजनों को महापर्व छठ के संध्या अर्घ्य की अनंत शुभकामनाएं। इस पावन अवसर पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने की हमारी परंपरा बहुत विशिष्ट है। सूर्यदेव की कृपा से सबका कल्याण हो, सबको जीवन में सुख-संपदा और सफलता की प्राप्ति…

Read More

भारत पहली बार एशिया प्रशांत दुर्घटना जांच समूह की बैठक और कार्यशाला की मेजबानी करेगा

हिन्द न्यूज़, दिल्ली     नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) 28-31 अक्टूबर 2025 तक कार्यशाला के साथ चार दिवसीय एशिया प्रशांत दुर्घटना जांच समूह (एपीएसी-एआईजी) बैठक की अध्‍यक्षता करेगा। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री राममोहन नायडू इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपीएसी-एआईजी) की बैठक प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है और एशिया-प्रशांत क्षेत्र के आईसीएओ सदस्य देश विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ इस बैठक में भाग लेते हैं। इस बैठक की मेजबानी आमतौर पर एशिया-प्रशांत क्षेत्र के किसी भी आईसीएओ सदस्य देश द्वारा…

Read More