हिन्द न्यूज़, सीहोर
“आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के तहत भारतीय जनता पार्टी, जिला सिरोही द्वारा एक भव्य एवं प्रेरणादायी महिला सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में महिला सम्मेलन की जयपुर संभाग प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा श्रीमती जयश्री गर्ग ने आत्मनिर्भर भारत, महिला सशक्तिकरण और नारी–नवभारत निर्माण के संकल्पों पर अपने विचार साझा किए। महिलाओं की शक्ति, सहभागिता और नेतृत्व ही राष्ट्र को सशक्त एवं समृद्ध बनाने का आधार है।
कार्यक्रम में सिरोही जिला अध्यक्ष श्रीमती डॉ. रक्षा भंडारी, राजस्थान सरकार में राज्य मंत्री व सिरोही के विधायक ओटा राम देवासी, विधायक समाराम गरासिया, पूर्व जिला प्रमुख श्रीमती पायल प्रसरामपुरिया, प्रदेश मंत्री श्रीमती वर्तिका सैन, सिरोही महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक श्रीमती दक्षा देवड़ा, कार्यक्रम सह संयोजक श्रीमती सविता, श्रीमती हेमलता सहित जिले के महामंत्री, मण्डल अध्यक्ष एवं समस्त प्रमुख वरिष्ठ जन तथा विभिन्न क्षेत्रों से आईं अनेक महिलाओं व कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बनाया।
यह सम्मेलन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर, सक्षम और सम्मानित नारी शक्ति के संकल्प को आगे बढ़ाने का सशक्त संदेश है।
