हिन्द न्यूज़, जयपुर
जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज वंदे मातरम् कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक एवं भाजपा प्रदेश मंत्री भूपेंद्र सैनी तथा कार्यक्रम सह–संयोजक श्रीमती प्रीति शर्मा ने संभाग की वंदे मातरम् मॉनिटरिंग टीम के सदस्यगणों के साथ बैठक की।
बैठक में अभियान की अद्यतन प्रगति, जनभागीदारी बढ़ाने की रणनीति तथा राष्ट्रभावना को घर-घर तक पहुंचाने के व्यापक उद्देश्यों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।
साथ ही, आगामी 26 नवंबर तक प्रदेशभर में प्रस्तावित वंदे मातरम् कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं कार्ययोजना भी तैयार की गई।
