वैश्विक मंच पर भारत की मोबाइल क्रांति

हिन्द न्यूज़, दिल्ली 

      नीति-निर्माण, तकनीकी निवेश और रणनीतिक साझेदारियों के बल पर देश ने बीते एक दशक में मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग को एक नए मुकाम तक पहुंचाया है। भारत की मोबाइल निर्माण यात्रा अब केवल एक औद्योगिक पहल नहीं बल्कि तकनीकी आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी बन गई है

आत्मनिर्भरता की यही सोच अब ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ की सच्चाई बन चुकी है। यह परिवर्तन न केवल आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि भारत की वैश्विक तकनीकी ताकत को भी दर्शाता है। इसी विश्वास को आगे बढ़ाते हुए 8 अक्टूबर को 9वीं मोबाइल कांग्रेस का उद्घाटन करते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सुरक्षित हाथों में है भारत का तकनीकी भविष्य.

Related posts

Leave a Comment