रक्षा विभाग में पांचवें विशेष अभियान की मध्य चरण प्रगति

हिन्द न्यूज़, दिल्ली 

      रक्षा विभाग अभी देशभर में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के साथ ही पांचवें विशेष अभियान के मध्य चरण में है। इसके प्रारंभिक चरण में विभाग ने स्वच्छता को बढ़ावा देने, कार्यस्थलों को व्यवस्थित करने और कचरे से धन अर्जित करने के उद्देश्य से विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों के संचालन हेतु देश भर में 5 हजार 377 स्थानों की पहचान की थी। ये स्थान विभिन्न संगठनों और संबद्ध कार्यालयों में व्याप्त हैं। अभियान के अंतर्गत 16 अक्टूबर 2025 तक कुल 766 स्थानों पर लक्षित कार्य पूर्ण किया गया।

अभियान में आंतरिक समीक्षा प्रक्रिया के तहत, 9 हजार 580 भौतिक फाइलों की जांच कर एक हजार 727 को छांट कर हटा दिया गया है। इससे अब तक 22 हजार 21 वर्ग फुट कार्यालयी स्थान रिक्त हुआ है। इसके अलावा, कार्यालयों में कबाड़ और पुराने आईटी उपकरणों के निस्तारण से 2 लाख 38 हजार रुपये का राजस्व अर्जित हुआ है। विभाग ने प्रक्रियात्मक सुधारों पर भी ध्यान केंद्रित करते हुए अधिक कुशल शासन के लिए 25 नियमों और प्रक्रियाओं के सरलीकरण का लक्ष्य रखा है। अब तक 19 नियमों को सरल बनाया गया है। यह कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने की दिशा में निरंतर प्रगति को दर्शाता है।

Related posts

Leave a Comment